6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में आया भूकंप, ब्लूचिस्तान में एक महिला और 6 बच्चों समेत 20 की मौत 150 से अधिक घायल

पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, छत और दीवारें गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और छह बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, अमरीकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.7 थी और यह तड़के करीब साढ़े तीन बजे 20 किलोमीटर (12 मील) की गहराई पर आया। यह क्वेटा शहर और प्रांत के अन्य क्षेत्रों में महसूस किया गया।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 7 Oct 2021, 10:27 AM IST

baloch.jpg

नई दिल्ली।

पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इस आपदा में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है। बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख नसीर नासर ने बताया कि अब तक 20 लोग मारे गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, छत और दीवारें गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और छह बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, अमरीकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.7 थी और यह तड़के करीब साढ़े तीन बजे 20 किलोमीटर (12 मील) की गहराई पर आया। यह क्वेटा शहर और प्रांत के अन्य क्षेत्रों में महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें:- कंधार से काबुल पहुंचा बरादर, इस बार अपनी सुरक्षा के लिए लाया खुद की फौज

भूकंप आए तो क्या सावधानियां बरतें
भूकंप आने पर यदि आप घर में हैं तो कोशिश करें कि फर्श पर बैठ जाएं। या फिर घर में टेबल, चौकी या किसी ठोस फर्नीचर के नीचे चले जाएं और सिर को किसी मजबूत चीज से ढंक लें। भूकंप के दौरान घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें। भूकंप के वक्त यदि आप घर से बाहर हैं तो कोशिश करें कि ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें। भूकंप आने पर अगर आप घर में हैं तो दरवाजे, खिड़कियों और दीवारों से दूर रहें। भूकंप के वक्त लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करें।