18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran-US Peace Deal: ईरान-अमेरिका शांति समझौते का पाकिस्तान ने लिया क्रेडिट, शहबाज़ शरीफ ने खुद को बताया मध्यस्थ

Shehbaz Sharif Reaction: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस शांति समझौते के पूरा होने के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jun 18, 2026

Shehbaz Sharif with Donald Trump and Asim Munir

शहबाज़ शरीफ, डोनाल्ड ट्रंप और आसिम मुनीर (File Photo)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच शांति समझौता पूरा (Iran-US Peace Deal) हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान (Masoud Pezeshkian) ने अलग-अलग इस 14-सूत्रीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके बाद यह प्रभाव में आ गया है। दोनों देशों के बीच शांति समझौते में पाकिस्तान (Pakistan) ने अहम भूमिका निभाई और अब पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने इसके लिए क्रेडिट भी लिया है।

शांति समझौते को बताया 'इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग'

शरीफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि आज अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक 'इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग' पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस मेमोरेंडम पर दोनों देशों के सम्मानित राष्ट्रपतियों ने हस्ताक्षर किए हैं और मध्यस्थ के तौर पर मैंने भी इसे मंज़ूरी दी है। दोनों सरकारों के अध्यक्षों द्वारा इस समझौते पर हस्ताक्षर से यह साफ है कि दोनों पक्ष आपसी विवाद को कूटनीतिक तरीके से सुलझान चाहते हैं। 'इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग' तुरंत लागू हो जाएगा और पहले कदम के तौर पर ईरान तुरंत होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोल देगा और अमेरिका तुरंत नेवी नाकेबंदी हटा लेगा।"

ट्रंप को दी बधाई

शरीफ ने आगे लिखा, "मैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई और धन्यवाद देता हूं। कूटनीति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और शांतिपूर्ण समाधान को चुनने की सोच ने एक बार फिर ऐसे विवाद को खत्म करने में मदद की है, जिसके विनाशकारी परिणाम हो सकते थे। मैं अमेरिका की वार्ताकार टीम जिसमें जेडी वेंस, स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शामिल हैं के समर्पण और अथक प्रयासों की भी सराहना करता हूं, जिन्होंने इस समझौते में अहम भूमिका निभाई।"

खामेनेई और पेज़ेशकियान का व्यक्त किया आभार

शरीफ ने आगे लिखा, "मैं ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के प्रति उनकी बुद्धिमत्ता, दूरदर्शिता और शांति के रास्ते को अपनाने की सोच के लिए सम्मान और आभार व्यक्त करता हूं। मैं ईरान की बातचीत करने वाली टीम जिसमें मोहम्मद बाघेर गालिबफ, अब्बास अराघची और एस्कंदर मोमेनी शामिल हैं, के प्रयासों की भी सराहना करता हूं। उनके धैर्य, दृढ़ता और बातचीत के प्रति प्रतिबद्धता ने इस समझौते को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।"

मिडिल ईस्ट के देशों को भी दिया क्रेडिट

शरीफ ने आगे लिखा, "मैं विशेष रूप से कतर लीडरशिप के प्रयासों और सहयोग को स्वीकार करना चाहता हूं, जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की। मैं सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र की लीडरशिप की भी उनके अहम रोल और योगदान के लिए सराहना करता हूं।"

आसिम मुनीर की भूमिका को बताया अहम

शरीफ ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तारीफ करते हुए लिखा, "मैं आसिम मुनीर का भी विशेष रूप से ज़िक्र करना चाहूंगा, जिनके अथक प्रयासों, निस्वार्थ समर्पण और अहम भूमिका ने इस बड़ी सफलता को संभव बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिससे क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा मिलेगा।"

मज़बूत और स्थायी नींव होगा साबित

शरीफ ने उम्मीद जताई कि यह शांति समझौता पूरे मिडिल ईस्ट के लिए बेहतर समझ, आपसी सम्मान और समृद्धि की एक मज़बूत और स्थायी नींव साबित होगा।

ट्रंप और पेज़ेशकियान ने अलग-अलग किए हस्ताक्षर

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान वर्साय पैलेस में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। वहीँ ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने ईरान में ही इस पर हस्ताक्षर किए।