नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने मुंबई हमले को लेकर पहली बार बयान दिया है। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरने के बाद नवाज शरीफ ने माना है कि देश में आतंकी संगठन सक्रिय हैं। इतना ही नहीं नवाज शरीफ ने मुंबई हमलों की पाक में अटकी हुई जांच पर भी सवाल उठाया है। पाकिस्तानी अखबार 'द डॉन' को दिए इंटरव्यू में नवाज ने कहा, 'आप ऐसी स्थिति में देश को नहीं चला सकते, जब दो या तीन समानांतर सरकारें चल रही हो। वक्त रहते इसे रोकना होगा। यहां सिर्फ एक ही सरकार चल सकती है, जो संवैधानिक प्रक्रिया से चुनी गई हो।'