5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुच्छेद 370: पाक सेना का बयान, कश्मीरियों के लिए किसी भी हद तक मदद को तैयार

सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने एक बैठक में सैन्य अधिकारियों को संबोधित किया गफूर ने कहा कि वह कश्मीरियों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं

less than 1 minute read
Google source verification
Asif Ghafoor

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने मंगलवार को सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीरी जनता के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए सेना किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

अनुच्छेद 370: पाकिस्तान में तनाव, भारतीय उच्चायोग ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

गफूर ने ट्वीट में कहा कि पाकिस्तान ने अनुच्छेद 370 या 35ए के जरिए दशकों पहले जम्मू एवं कश्मीर पर अपने कब्जे को वैध ठहराने के भारत के प्रयासों को कभी मान्यता नहीं दी। अब इन अनुच्छेदों को भारत ने खुद ही निरस्त कर दिया है।

हर मुश्किल में कश्मीरियों का साथ देगी

उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तानी सेना दृढ़ता के साथ हर मुश्किल में कश्मीरियों का साथ देगी। अंत तक कश्मीर के लोगों के साथ खड़ी है। हम तैयार हैं और इस संबंध में अपने दायित्वों को पूरा करने में किसी भी हद तक जाएंगे'। रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय में कमांडरों की यह बैठक अनुच्छेद 370 के तहत कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बदलने के बाद आयोजित की गई थी। इस बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने की।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..