
ISI internationalising LeT and JeM network
पाकिस्तान (Pakistan) पर कई बार आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा है और इस आरोप में पूरी तरह से सच्चाई है। पाकिस्तान को आतंकियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। पाकिस्तान का मुख्य मकसद भारत (India) के हितों को नुकसान पहुंचाना है, लेकिन इसके साथ ही अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) ने अब एक खतरनाक प्लान तैयार किया है।
आईएसआई दुनियाभर में आतंकवाद का नेटवर्क फैलाने की साजिश कर रहा है। इसके लिए आईएसआई से जुड़े लोग आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) और जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) का नेटवर्क दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैलाने का काम कर रहे हैं। आईएसआई का मकसद है इन आतंकी संगठनों के नेटवर्क को ज़्यादा से ज़्यादा देशों में फैलाया जाए, जिससे उन जगहों पर आतंकी हमलों को अंजाम दिया जा सके।
पिछले कुछ समय में अमेरिका और साउथ कोरिया में हुई आतंकियों की गिरफ्तारियों से आईएसआई का लिंक सामने आया है। कुछ समय पहले अमेरिका में पाकिस्तान का एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं पिछले साल अगस्त में एक साउथ कोरिया में एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया गया था। उसे पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी गई थी और वह जाली दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करके साउथ कोरिया में घुसा था। पूछताछ के बाद इन आतंकियों का आईएसआई लिंक सामने आया।
आईएसआई का मकसद विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिक को नुकसान पहुंचाना तो है ही, साथ ही दुनियाभर से लोगों को भर्ती करके उन्हें आतंकी बनाना और ज़्यादा से ज़्यादा जगहों पर हमले करके दहशत फैलाना है। आईएसआई के पैटर्न पर गौर किया जाए, तो पता चलता है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी अब इंटरनेशनल लेवल पर काम करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए विदेशी लोगों की भर्ती की भी कोशिश की जा रही है। आईएसआई चाहती है कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन भी इस्लामिक स्टेट (ISIS) और अल-कायदा (Al-Qaeda) जैसे आतंकी संगठनों की तरह इंटरनेशनल लेवल पर काम करें।
Updated on:
23 Apr 2026 01:05 pm
Published on:
23 Apr 2026 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
