4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान: फरयाल तालपुर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने 9 दिन के लिए NAB की कस्टडी में भेजा

भ्रष्टाचार के आरोप में फंसी हैं फरयाल तालपुर। NAB ने शुक्रवार को इस्लामाबाद से गिरफ्तार किया था। आसिफ अली जरदारी की बहन हैं फरयाल तालपुर।

2 min read
Google source verification
फरयाल तालपुर

पाकिस्तान: फरयाल तालपुर की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने 9 दिन के लिए NAB की कस्टडी में भेजा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ( PPP ) की नेता फरयाल तालपुर ( Farahal Talpur ) को शनिवार को 9 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। इस्लामाबाद की एक अदालत ने सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ( National Accountability Bureau ) को तालपुर को 9 दिनों के लिए हिरासत में लेने की इजाजत दी।

बता दें कि फरयाल तालपुर पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और PPP के सह- अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ( Asif Ali Zardari ) की बहन हैं। शुक्रवार को NAB के अधिकारियों ने इस्लामाबाद से फरयाल तालपुर को फर्जी बैंक खातों के जरिए मनी लॉंड्रिंग ( money laundering ) के मामले में गिरफ्तार किया था।

शुक्रवार को NAB के पांच अधिकारियों की एक टीम जिसमें महिला भी शामिल हैं, इस्लामाबाद स्थित जरदारी के घर पर जांच के लिए पहुंची थीं, जहां से तालपुर को गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तान: ज़रदारी के बाद उनकी बहन पर NAB का शिकंजा, भ्रष्टाचार मामले में फरयाल तालपुर गिरफ्तार

भ्रष्टाचार मामले में 24 जून को होगी अगली सुनवाई

शनिवार को NAB के अधिकारियों ने तालपुर को जवाबदेही न्यायाधीश मुहम्मद अरशद मलिक के सामने पेश किया। NAB ने 14 दिन के लिए कस्टडी मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 9 दिन के लिए कस्टडी की अनुमति दी। अब 24 जून को अदालत के सामने फरयाल तालपुर को पेश किया जाएगा।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अस्पताल में भर्ती

फरयाल तालपुर पर भ्रष्टाचार के हैं आरोप

फरयाल तालपुर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। NAB ने बहस के दौरान कोर्ट में कहा कि फर्जी बैंक खातों के जरिए 30 मिलियन रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। अधिकारियों ने यह भी कहा कि तालपुर ने अन्य संदिग्धों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है।

बचाव पक्ष के वकील ने NAB के सभी आरोपों को खारिज कर दिया। बचाव वक्ष के वकील ने कहा कि फरयाल ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। इस संबंध में कई दलीलें पेश की। कोर्ट से कहा कि यह सब राजनीति से प्रेरित है।

इमरान खान की मोदी से संबंध सुधारने की अपील, कहा- सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं भारत-पाक संबंध

आसिफ अली जरदारी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

आसिफ अली जरदारी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। NAB की टीम ने सोमवार को जरदारी को उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

मंगलवार को अदालत ने सुनवाई करते हुए 11 दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है। अब 21 जून को फिर से अदालत के सामने जरदारी को पेश किया जाएगा।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Story Loader