8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pakistan: मौलाना और उसके ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, सिंध में हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़

HIGHLIGHTS कराची ( Karachi ) में एक प्रसिद्ध धर्मगुरु और जामिया फारूकिया सेमिनरी के मौलाना आदिल की गोली मारकर हत्या ( Maulana Shot Dead ) कर दी गई। मौलाना आदिल पाकिस्तान के बड़े धर्मगुरूओं में शुमार थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ( PM Imran Khan ) ने भी घटना पर शोक जताया है।

2 min read
Google source verification
Pakistan

Pakistan: Maulana and his driver shot dead, sabotage in Hindu temple in Sindh

कराची। पाकिस्तान ( Pakistan ) में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक ओर हिन्दुओं व अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर हमले किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौलानाओं व मुस्लिम समुदाय के लोगों पर भी हमले किए जा रहे हैं।

ताजा मामला पाकिस्तान के कराची शहर से आया है, जहां पर एक प्रभावशाली सुन्नी मौलाना और उसके ड्राइवर को गोली मारकर हत्या ( Maulana Shot Dead ) कर दी गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ( PM Imran Khan ) ने भी घटना पर शोक जताया है। साथ ही इमरान खान ने इस हत्याकांड को लेकर भारत पर आरोप लगाए हैं, हालांकि अपनी बात के समर्थन में उन्होंने कोई सबूत नहीं दिए हैं। मौलाना आदिल पाकिस्तान के बड़े धर्मगुरूओं में शुमार थे।

पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला, कहा- बंद होना चाहिए रेप पीड़िताओं का टू-फिंगर टेस्ट

पुलिस अधिकारियों के हवाले से 'डॉन' न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कराची के जामिया फारूकिया मदरसे के प्रमुख मौलाना डॉक्टर आदिल खान को शनिवार को कथित तौर पर निशाना बनाकर हमला किया गया। खान शाह फैसल कॉलोनी में स्थित मदरसे जामिया फारूकिया के संस्थापक मशहूर विद्वान मौलाना सलीमुल्ला खान के बेटे थे। जामिया फारूकिया देवबंदी पंथ की सुन्नी मुस्लिम शिक्षाओं का अनुसरण करता है।

पुलिस ने बताया है कि खान को ले जा रही कार जब शाह फैसल कॉलोनी में एक शॉपिंग सेंटर के निकट रुकी। उसी समय दोपहिया वाहन पर सवार बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल की प्रवक्ता अंजुम रिजवी ने बताया कि खान को लियाकत नेशनल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उनके वाहन चालक को जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़

आपको बता दें कि पाकिस्तान के दक्षिण-पूर्वी सिंध प्रांत में एक हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ ( sabotage in Hindu temple in Sindh ) करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि शनिवार को इस घटना के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Pakistan: बिस्कुट के विज्ञापन पर मचा बवाल, मंत्रियों ने कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे अश्लीलता

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि बादिन जिले में अस्थायी मंदिर में रखी मूर्तियों को संदिग्ध मुहम्मद इस्माइल ने तोड़ दिया और भाग गया। बादिन पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि संदिग्ध को शिकायत मिलने के कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि वह (इस्माइल) मानसिक रूप से स्वस्थ है अथवा नहीं और उसने जानबूझकर मूर्तियां तोड़ीं। इधर, बादिन के पुलिस अधीक्षक शब्बीर सेथार ने 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है।