
पाकिस्तान: इमरान खान ने दिखाई सख्ती, हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने वाला मौलवी गिरफ्तार
लाहौर। पाकिस्तान में दो नाबालिग हिंदू लड़कियों का कथित रूप से निकाह करवाने वाले मौलवी को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन नाबालिग हिंदू लड़कियों का अपहरण के बाद जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया। इन नाबालिग लड़कियों ने पंजाब प्रांत की एक अदालत से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 13 वर्षीय रवीना और 15 वर्षीय रीना का शनिवार को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था।
भारत ने उठाया धर्मपरिवर्तन का मुद्दा
भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंध प्रांत में दो हिंदू किशोरियों के कथित अपहरण और उन्हें बलपूर्वक इस्लाम धर्म स्वीकार करवाने का मुद्दा रविवार को उठाया। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी के बीच इस मुद्दे को लेकर वाकयुद्ध भी छिड़ गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत ने पाकिस्तान से इस मामले में अपनी चिंता साझा की हैं और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की रक्षा और उनकी सुरक्षा एवं कल्याण को बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठाने का आह्वान किया है। स्वराज ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने घटना पर पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया से रिपोर्ट मांगी है।
Published on:
25 Mar 2019 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
