16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pakistan: इमरान सरकार के खिलाफ लाहौर में विपक्ष की महारैली, कार्यक्रम स्थल के पास लगाया गया लॉकडाउन

HIGHLIGHTS पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग ( Health Department of Punjab Government ) ने एक आदेश जारी करते हुए पूरे इलाके में लॉकडाउन ( Lockdown ) की घोषणा की है। आदेश के अनुसार, कोरोना ( Corona ) के मद्देनजर यह लॉकडाउन लगाया गया है, जो कि रविवार सुबह से लेकर 25 दिसंबर तक जारी रहेगा।

2 min read
Google source verification
imran-khan.jpg

Pakistan: Opposition rally in Lahore against Imran government, lockdown imposed near the venue

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सियासी ( Pakistan Politics ) उठापटक तेज है और इमरान सरकार के लिए परेशानियां बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान के प्रधानमत्री इमरान खान ( PM Imran Khan ) को सत्ता से बेदखल करने के लिए तमाम विपक्षी दल एक साथ आ गए हैं और इसी कड़ी में आज (रविवार) को लाहौर में एक विशाल रैली करने वाले हैं।

लेकिन इस प्रदर्शन से घबराए इमरान खान ने विपक्षी नेताओं को रोकने के लिए इस इमरान खान ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। विशाल रैली के आयोजन को देखते हुए इमरान सरकार ने रैली स्थल के पास कोरोना वायरस स्मार्ट लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है।

Pakistan: इमरान खान की बढ़ेगी मुश्किलें! सभी विपक्षी सांसद और विधायक आज दे सकते हैं इस्तीफा

इतना ही नहीं, नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती भी बरती जा रही है और उन्हें जेल में भी डाला जा सकता है। हालांकि, विपक्षी दलों ने साफ कर दिया है कि इमरान खान के हरकतों से नहीं डरने वालें और हर कीमत पर रैली का आयोजन होगा।

पंजाब सरकार ने जारी किया आदेश

पाकिस्तानी मीडिया को मुताबिक, इस रैली के आयोजन से पहले ही पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए पूरे इलाके में लॉकडाउन की घोषणा की है। आदेश में कहा गया है कि कोरोना के मद्देनजर यह लॉकडाउन लगाया गया है, जो कि रविवार सुबह से लेकर 25 दिसंबर तक जारी रहेगा।

आपको बता दें कि लाहौर के मीनार-ए-पाकिस्तान, रंग महल, अंदरून शेरा वाला गेट, भट्टी गेट, अंदरून भट्टी गेट, चुहान रोड, रावी रोड की चार गलियां और बादामी बाग की चार गलियों आदि में लॉकडाउन लगाया गया है। ये वही तमाम इलाके हैं जहां पर विपक्ष की रैली होने वाली है।

रैली में विपक्ष के कई बड़े नेता होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित इलाकों में केवल उन्हीं लोगों को आने-जाने की अनुमति दी जाएगी जिनका बाहर निकलना जरूरी होगा। इससे पहले स्थानीय प्रशासन ने PDM की रैली के आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

इधर सरकार के तमाम पाबंदियों के बावजूद आयोजित होने वाली इस रैली में PDM के तमाम बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि PDM संयोजक जमीयत उलेमा इस्लाम-फज्ल (जेयूआई-एफ) प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरयम नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद रह सकते हैं।