
पाकिस्तान ने दी सफाई, कहा- भारत के खिलाफ एफ-16 नहीं बल्कि चीन का जेएफ-17 किया था इस्तेमाल
इस्लामाबाद। भारत ने पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान स्थित बालाकोट में एयर स्ट्राइक करते हुए आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने अगले दिन भारत के सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हुए अमरीका से मिले F-16 का इस्तेमाल किया और भारतीय सीमा पर बमबारी की। हालांकि देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय जाबांजों ने पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दिया। इससे डर कर पाकिस्तानी विमान वापस लौट गए, लेकिन इस दौरान मिग-21 में सवार भारतीय विंग कमांडर ने पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया। पर पाकिस्तान ने यह मानने से साफ कर दिया कि उनका कोई भी विमान को मार गिराया गया है। पाकिस्तान ने तो यहां तक दावा कर दिया उन्होंने कोई लड़ाकू विमान भेजा ही नहीं है।
भारत ने अमरीका को दिए थे सबूत
बता दें कि भारत ने डॉगफाइट के दौरान पाकिस्तान के मार गिराए गए एफ-16 लड़ाकू विमान के कुछ अंश को कब्जे में लिया और फिर अमरीका को इसके सबूत दिए। अमरीका ने जब पाकिस्तान के उपर दबाव बनाया तो उन्होंने यह स्वीकार किया कि भारत ने उनका एक विमान को मार गिराया है। हालांकि पाकिस्तान ने अब एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि भारत ने जो विमान मार गिराया था वह एफ-16 नहीं बल्कि चीन का जेएफ-17 लड़ाकू विमान था। इस संबंध में पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक इंटरनेशनल से बात करते कहा कि पाकिस्तान ने जेएफ-17 विमान का उपयोग किया था जो कि चीन के सहयोग से उसे विकसित किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पूरे ऑपरेशन का फुटेज भी उनके पास है। इतना ही नहीं चीन की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जिन यीनाना ने भी दावा किया है कि पाकिस्तान ने भारत पर अमरीकी एफ-16 से नहीं बल्कि चीन के जेएफ-17 से हमला किया था और भारत के मिग-21 ने जेएफ-17 को ही मार गिराया था। बता दें कि अमरीका ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान देने से पहले यह शर्त रखी थी वह पड़ोसी देशों के खिलाफ इसका इस्तेमाल नहीं करेगा और यदि पाक ने नियमों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई करने का अधिकार अमरीका के पास होगा। अमरीका चाहे तो विमानों को वापस ले सकता है।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Updated on:
26 Mar 2019 01:05 pm
Published on:
26 Mar 2019 06:06 am
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
