24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप के ट्वीट से चिंता में पड़ा पाकिस्तान, PM ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

पाकिस्तान के PM शाहिद खाकान अब्बासी ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 2 Jan 2018, 8:01 PM IST

pak

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट को लेकर जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को 'झूठा और धोखेबाज' बताया था, देश (पाकिस्तान) के PM शाहिद खाकान अब्बासी ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक करेंगे और बैठक में अमरीकी राष्ट्रपति के पाकिस्तान के खिलाफ कठोर बयान के संदर्भ में भविष्य में क्या कदम उठाए जाए, इस बात को लेकर चर्चा की जाएगी।

पाक को बताया धोखेबाज

प्रधानमंत्री कार्यालय के मीडिया विंग ने कहा कि चर्चा में विदेश मंत्री, आतंरिक मंत्री, रक्षा मंत्री, सेवा प्रमुखों के अलावा वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारी शामिल होंगे। ट्रंप ने ट्वीट किया कि अमरीका मूर्खतापूर्वक 15 सालों तक पाकिस्तान को मदद देता गया, जबकि वह (पाकिस्तान) अफगानिस्तान के आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध कराता गया, उसने धोखेबाजी की है। बता दें कि नए साल के पहले ही दिन पाकिस्तान को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। अमरीका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय मदद को रोकने का ऐलान कर दिया है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात की जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा पाक ने हमें 15 साल से सिर्फ झूठे आश्वासन दिए हैं।

ट्रंप ने दी थी यह धमकी

बता दें कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को नववर्ष की शुरुआत के साथ पाकिस्तान पर तीखा हमला किया। ट्रंप ने कहा कि अमरीका की तरफ से पाकिस्तान को अब कोई मदद नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन आतंकवादियों को हम अफगानिस्तान में तलाश रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान अपने यहां सुरक्षित आश्रय दे रखा है। ट्रंप ने ट्वीट में इस्लामाबाद की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पिछले 15 सालों से पाकिस्तान अमरीका को बहका कर 33 अरब डॉलर की सहायता प्राप्त कर चुका है और उसने बदले में हमें सिर्फ झूठ और धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया, वह हमारे नेताओं को बेअक्ल समझता है।