
पाकिस्तानी सैनिक (Photo - ANI)
पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकवाद (Terrorism) बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान में आतंकवाद के दो पहलू हैं। एक ओर जहाँ आतंकियों को संरक्षण प्रदान किया जाता है, तो दूसरी ओर आतंकवाद की मार अब पाकिस्तान पर भी पड़ रही है। आए दिन ही पाकिस्तान में आतंकी हमले देखने को मिलते हैं। पाकिस्तान में आतंकी सिर्फ आम जनता को ही नहीं, बल्कि सेना और पुलिस पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसे में पाकिस्तानी सेना और पुलिस भी समय-समय पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि गुरुवार को सेना ने खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत के लक्की मरवत (Lakki Marwat) जिले में आतंकियों पर हमला कर दिया। सेना ने खुफिया अभियान चलाते हुए आतंकियों पर हमला किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई।
पाकिस्तानी सेना ने इस अभियान के दौरान 4 आतंकियों का एनकाउंटर करते हुए उन्हें ढेर कर दिया, जिसकी जानकारी इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने दी।
पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों को मारने के बाद उनके ठिकाने पर छापा मारा। इस दौरान सेना ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए।
Updated on:
20 Feb 2026 08:52 am
Published on:
20 Feb 2026 08:51 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
