8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इमरान की पूर्व पत्‍नी का बड़ा खुलासा, कहा पाकिस्‍तान में मिल रही थी धमकियां

रेहम ने कहा है कि उन्‍हें पाकिस्‍तान में धमकियां मिल रही थी, इसलिए उन्‍होंने देश छोड़ दिया।इस वजह से गुस्‍से और अवसाद में हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mazkoor Alam

Feb 06, 2018

imran

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और अपनी कप्‍तानी में पाकिस्‍तान को विश्‍वकप दिलाने वाले पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक टीवी चैनल को दिए गए अपने साक्षात्‍कार में बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें पाकिस्‍तान में धमकियां मिल रही थी, इसलिए उन्‍होंने देश छोड़ दिया है और इस वजह से काफी गुस्‍से और अवसाद में हैं। धमकी से मैं इतनी डरी हुई थी कि अपनी बेटी को स्‍कूल से लिया और देश छोड़कर आ गई।

पाकिस्‍तान में सच नहीं बोल सकती थी
अपने साक्षात्‍कार में इमरान खान की दूसरी पूर्व पत्‍नी ने कहा कि वह पाकिस्तान में सच नहीं बोल सकती थीं। यह एक ऐसी जंग है, जिसे व़ो देश में रहकर नहीं लड़ सकती थीं। देश में ऊनका साथ किसी भी दल ने नहीं दिया।

कहा, इमरान की तीसरी शादी के लिए बनाई गईं परिस्थितियां
रेहम ने अपनी और इमरान की शादी के साथ-साथ उनकी तीसरी शादी पर कहा कि बुशरा बीबी को इमरान ने प्रपोज किया था। ऊन्‍होंने यह भी कहा कि इमरान की तीसरी शादी के लिए परिस्थितियां बनायी गई हैं। वह इन मुद्दों पर चुप रहना चाहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया और टीवी पर उनके और इमरान के बारे में काफी बातें होती हैं। यह पूछे जाने पर कि इमरान जितने अच्‍छे खिलाड़ी हैं, क्‍या निजी जीवन में भी वह उतने ही अच्‍छे हैं, तो उन्‍होंने कहा कि शादी करना और उसे निभाना दोनों अलग-अलग बातें हैं। इमरान को जितना अच्‍छा बताया जाता है, अगर वह उतने ही अच्छे होते और सच में रिश्‍ता निभाना चाहते, तो बात तलाक तक पहुंचती ही नहीं।

पार्टी मामलों में नहीं देती थी दखल
रेहम ने कहा कि कहा कि उन पर इल्जाम है कि वे पार्टी के मामले में दखल देती थी। यह सरासर गलत है। वह कभी पार्टी की किसी भी मीटिंग में शामिल नहीं हुईं।

कौन हैं रेहम
रेहम इमरान खान की दूसरी पत्नी थीं। शादी से पहले वह बीबीसी में काम करती थीं। शादी के नौ महीने बाद ही उनका इमरान खान के साथ तलाक हो गया। रेहम से पहले इमरान ने जेमिमा गोल्‍ड स्मिथ से शादी की थी। उनसे इमरान के दो बेटे हैं। बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद इमरान ने रेहम के साथ शादी की थी, जो नौ महीने भी नहीं टिकी। हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि एक जनवरी को इमरान खान ने तीसरी शादी की है। उनकी तीसरी पत्‍नी बुशरा बीबी आध्‍यात्मिक गुरु हैं। हालांकि अभी तक इस निकाह की पुष्टि नहीं हुई है।