9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुले में सो रहे थे 100 मजदूर, पागल श्वान ने किया हमला, 4 मजदूर घायल, श्वान को पीट-पीट कर मारा

पाली के रामासिया के निकट मेडिकल कॉलेज परिसर की घटना

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jun 15, 2024

खुले में सो रहे थे 100 मजदूर, पागल श्वान ने हमला किया, 4 मजदूर घायल, श्वान को पीट-पीट कर मारा

श्वान के काटने से घायल हुए मजदूर।

Dog Attack in Pali : पाली शहर के निकट रामासिया स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में शुक्रवार देर रात को झोपड़ी के बाहर खुले में सो रहे मजदूरों पर पागल श्वान ने हमला कर दिया। एक के बाद एक 4 मजदूरों को श्वान ने काट लिया। उनके चिल्लाने पर साथी मजदूर उठे और लाठियों से पीट-पीट कर श्वान को मार दिया। इसके बाद घायल मजदूरों को बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। बताया जा रहा है कि वहां 100 से अधिक मजदूर खुले में सो रहे थे।

जानकारी के अनुसार रामासिया के निकट मेडिकल कॉलेज परिसर में बिल्डिंग का निर्माण चल रहा हैं। शुक्रवार रात को भोजन करने के बाद 100 से ज्यादा मज़दूर वहां खुले में झोपड़ी के बाहर हमेशा की तरह सो गए। रात करीब साढ़े 11 बजे एक पागल श्वान ने सो रहे मजदूरों पर हमला कर दिया और एक के बाद एक 4 मजदूरों को काट लिया। उनके चिल्लाने पर वहां सो रहे अन्य मज़दूर नींद से उठ गए और लाठियों से पीट-पीट कर पागल श्वान को मार दिया। इसके बाद घायल मजदूरों को पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। दो गंभीर घायलों को भर्ती किया।

श्वान के काटने से ये हुए घायल

श्वान के हमले से बंगाल हाल मेडिकल कॉलेज परिसर निवासी अविनाश [42] पुत्र अभिनव वर्मा, विनोद [30] पुत्र प्राणनाथ बर्मन, उत्तर प्रदेश हाल मेडिकल कॉलेज परिसर निवासी रामसिंह [20] पुत्र कुदूलाल और आरती [8] पुत्री नाथूलाल घायल हो गई।