पाली

बेरोजगारी का ऐसा आलम : आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप…

-अस्थायी नियुक्ति के 1932 पद, आवेदन 33 हजार 276-विद्या सम्बल योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग में आए आवेदन

less than 1 minute read
Nov 12, 2022
बेरोजगारी का ऐसा आलम : आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप...

पाली। सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों पद विद्या सम्बल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी अध्यापक नियुक्त किए जाने है। यह नियुक्ति संविदा पर नहीं है। इनको स्थाई भी नहीं किया जाएगा। उनके विद्यालय में कार्य करने के समय के आधार पर राशि दी जाएगी। इसके बावजूद जिले में छह श्रेणी की नियुक्ति के लिए माध्यमिक शिक्षा विद्यालयों में महज 1932 पदों के लिए 33 हजार 276 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जो बेरोजगारी का दंश बताने के लिए काफी है। इसमें प्रारिम्भक शिक्षा का आंकड़ा शामिल कर लिया जाए तो यह संख्या करीब दोगुनी हो जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय राहुल राजपुरोहित ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में वरिष्ठ अध्यापक के सबसे अधिक 612 पद रिक्त है। इसके लिए 14 हजार 655 आवेदन आए है।

विषय के अनुसार रिक्त पद व प्राप्त आवेदन
विषय: रिक्त पद, आवेदन
व्याख्याता: 345, 7895
वरिषष्ठ अध्यापक: 612, 14655
अध्यापक लेवल एक: 437, 3506
अध्यापक लेवल दो: 420, 4506
शारीरिक शिक्षक: 83, 691
प्रयोगशाला सहायक: 35, 2023

जिले में ब्लॉकवार स्थिति
ब्लॉक: रिक्त पद, आवेदन
बाली: 256, 4692
देसूरी: 194, 3661
जैतारण: 81, 1653
मारवाड़ जंक्शन: 237, 3554
पाली: 194, 3174
रायपुर: 157, 2998
रानी: 215, 3117
रोहट: 142, 1911
सोजत: 239, 5188
सुमेरपुर: 217, 3328

Published on:
12 Nov 2022 03:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर