9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला परिषद सीइओ की पहल, मनरेगा से 20 हॉकी खेल मैदान होंगे विकसित

पत्रिका की खबर का असर-हर ब्लॉक में दो-दो खेल मैदान तैयार किए जाएंगे-जिला शिक्षा अधिकारी से मांगी स्कूलों की सूची
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 07, 2021

जिला परिषद सीइओ की पहल, मनरेगा से 20 हॉकी खेल मैदान होंगे विकसित

जिला परिषद सीइओ की पहल, मनरेगा से 20 हॉकी खेल मैदान होंगे विकसित

पाली। राजस्थान पत्रिका द्वारा जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों में हॉकी खेल की हकीकत सामने लाने के बाद जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता चौहान (आइएएस) ने पहल की है। सीइओ ने जिले में 20 हॉकी मैदान विकसित करने का निर्णय किया है। जिले की प्रत्येक ब्लॉक में दो मैदान तैयार किए जाएंगे। सीइओ ने जिला शिक्षा अधिकारी को हर ब्लॉक में दो-दो स्कूलों का चयन करने के निर्देश दिए हैं।

महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत एक ग्राम चार काम योजना में हॉकी खेल विकसित किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यम) से संबंधित ब्लॉक की माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों की सूची शीघ्र मांगी है। विद्यालयों का चयन एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। तत्पश्चात खेल मैदान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

पत्रिका ने उठाया मुद्दा
ओलंपिक में हॉकी में मेडल जीतने में भारत को 41 साल लग गए। इसका बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि हॉकी हाशिए पर चली गई। खेल मैदान और संसाधनों के अभाव में प्रतिभाओं को निखरने का अवसर ही नहीं मिल रहा। जिला मुख्यालय पर हॉकी खेलने का मैदान नहीं है। पत्रिका ने शुक्रवार के अंक में हॉकी की हकीकत से रूबरू कराया। यहां तक की जिले में भी चुनिंदा स्कूलों में हॉकी खेल खिलाया जा रहा है। इस कारण जिले की कई खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रहीं। जिला परिषद सीइओ की पहल से जिले में हॉकी खेल के प्रति माहौल अनुकूल होगा और खिलाडिय़ों का मनोबल भी बढ़ेगा।

निखरेंगी ग्रामीण प्रतिभाएं
मनरेगा में एक ग्राम-चार काम योजना चल रही है। इसके तहत हॉकी खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। इससे जिले में खेल प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा। स्कूलों का चयन होने के साथ ही मैदान विकसित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। -श्वेता चौहान, सीइओ, जिला परिषद पाली