3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Acid drank : मां संग जेल में रह रहे तीन साल के बच्चे ने पीया तेजाब, सांस नली जली

पाली के दयालपुरा में ससुर की हत्या के आरोप में जेल में बंद है बहू, तीन साल का बेटा भी साथ में

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 02, 2022

Acid drank : मां संग जेल में रह रहे तीन साल के बच्चे ने पीया तेजाब, सांस नली जली

Acid drank : मां संग जेल में रह रहे तीन साल के बच्चे ने पीया तेजाब, सांस नली जली

Acid drank : पाली। पाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के दयालपुरा गांव में ससुर की हत्या [ father-in-law murder Case ] के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल [ Jodhpur Central Jail ] में आरोपी बहू के साथ बंद उसके तीन वर्षीय बेटे ने तेजाब पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे जोधपुर के उम्मेद हॉस्टिपल [ Jodhpur Umaid Hospital ] में भर्ती कराया है। उसकी सांस नली जल चुकी है तथा हालत गंभीर है। इधर, बच्चे के परिजनों ने जोधपुर सेंट्रल जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बेवजह सजा भुगत रहा मासूम मोहित, अब जिंदगी की जंग
पाली के दयालपुरा गांव में गत दिनों मांगीलाल बंजारा की जहर देकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की पुत्रवधु संतोष बंजारा जोधपुर सेंट्रल जेल की महिला जेल में बंद है। उसका मासूम तीन वर्ष का बेटा मोहित भी उसके साथ रह रहा है। गत गुरुवार को मासूम ने महिला जेल के टायलेट में रखे तेजाब की बोतल से पानी समझ तेजाब पी लिया। इससे मोहित की सांस नली जल गई। उसका उपचार जोधपुर के अस्पताल में जारी है। इधर, मोहित के परिजन खेताराम ने आरोप लगाया कि इस मामले में जेल प्रशासन उसकी मां को धमकाने, शिकायत करने पूरा मामला उस पर ही डालने का दबाव दे रहे है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की है।

गलती से पीया तेजाब
महिला जेल में मासूम ने पानी समझ गलती से तेजाब पी लिया। तेजाब की कुछ बूंदे ही पेट में गई थी। तुरंत अस्पताल ले गए थे। मासूम का उपचार जारी है। - शकुंतला, जेलर, महिला जेल, जोधपुर सेंट्रल जेल

Story Loader