
40 प्रतिशत स्टाफ से हो रहा एसपी कार्यालय का काम, थानों में ऑनलाइन एफआइआर
पाली। Corona virus Outbreak in Pali : कोरोना संक्रमण के चलते पुलिसकर्मी पूरे श्रम से फील्ड में जुटे हुए हैं। रात हो या दिन हर समय पुलिस [ Pali police ] तैयार ही है। इस बीच एसपी कार्यालय [ SP Office pali ] का साठ प्रतिशत स्टाफ भी फील्ड में है, कार्यालय का चालीस प्रतिशत स्टाफ बखूबी से काम निपटा रहा है। वहीं थानों का कामकाज ऑनलाइन हो रहा है। थानों का अधिकांश स्टाफ भी फील्ड में है, कम स्टाफ से सुचारू काम कर पुलिस इस चुनौती से निपट रही है।
एसपी कार्यालय की अपराध शाखा, सीसी ब्रांच, फोर्स ब्रांच, लेखा विभाग, जिला विशेष शाखा, लाइसेंसिंग सहित अन्य ब्रांच का अधिकांश स्टाफ फिल्ड में है। चालीस प्रतिशत स्टाफ समय से अधिक ड्यूटी कर कार्यालय का काम निपटा रहे हैं। वहीं थानों में भी बीस से तीस प्रतिशत स्टाफ ही मौजूद रहता है। अधिकांश स्टाफ फील्ड में रहता है। कुछ स्टाफ ड्यूटी खत्म होने के बाद भी वर्क फ्रॉम होम के तहत घर से ही काम करते हैं।
सीनियर स्टाफ को फील्ड में भेजने से बचाया जा रहा है। पाली जिले के सभी थानों में स्टाफ लॉकडाउन की ड्यूटी कर रहा है। ऐसे में आमजन की एफआईआर भी ऑनलाइन दर्ज होने लगी है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश भी वीसी के जरिए किया जा रहा है।
Published on:
21 May 2020 12:11 pm

बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
