
कोरोना का कहर : मारवाड़-गोडवाड़ में पांच की मौत, 883 पॉजिटिव
पाली। रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा सोमवार से शुरू हुआ, लेकिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अभी तक नहीं थम रहा है। जिले में इस माह के तीसरे दिन भी 883 कोरोना संक्रमित आए। वहीं पांच जनों की मौत हो गई। मारवाड़ जंक्शन उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय के 9 कार्मिक पॉजिटिव आए है। इसके अलावा पाली जेल का एक बंदी, सुमेरपुर अस्पताल के एक चिकित्सक, मारवाड़ जंक्शन सार्वजनिक निर्माण विभाग के दो कार्मिक, पाली कलक्ट्रेट का एक कार्मिक, बूसी अस्पताल की एक कार्मिक व बांगड़ अस्पताल के एक चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित आए।
अस्पताल के हाल अभी भी खराब
पाली अस्पताल के हाल अभी तक खराब है। अस्पताल में मरीजों संख्या अधिक होने के कारण नए मरीजों को कोविड ओपीडी में ही इंतजार करना पड़ रहा है। कई मरीजों की ऑक्सीजन लेवल 80-85 होने के बावजूद गंभीर मरीजों को देखते हुए उनको घर भेजा जा रहा है।
रेड अलर्ट में भी अनुशासन भंग
रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा शुरू होने के बावजूद शहर में अनुशासन नजर नहीं आया। लोग बेवजह ही बहाने बनाकर सडक़ों पर वाहन दौड़ते रहे। वहीं दुकानदार भी जन अनुशासन पखवाड़े की ही तरह दुकानों के शटर आधे खोलकर या व्यक्ति को बाहर खड़ा कर सामान बेचते रहे।
कोरोना मीटर
2 लाख 51 हजार 102 सेम्पल की जांच अब तक
22 हजार 465 लोग अब तक आए पॉजिटिव
191 जनों को रविवार को किया गया डिस्चार्ज
5636 एक्टिव केस अब जिले में
194 की अब तक जिले में मौत
इन जगहों पर हुई कोरोना से मौत
रायपुर, मारवाड़ जंक्शन, रानी, पाली शहर में नया गांव व मंडिया रोड
रोहट क्षेत्र में 77 जने संक्रमित
रोहट। क्षेत्र में सोमवार को भी कोरोना से संक्रमित सामने आए। मेडिकल टीम ने बताया कि 77 संक्रमितों में से बीठू में 19, मांडावास में 3, ढाबर में 5, कलाली में 1, दुदली में 1, धर्मधारी में 2, खारड़ा में 2, निम्बली में 3, जैतपुर में 2, झीतड़ा में 1, दिवान्दी में 5, सोनाईलाखा में 5, रोहट में 3, मांडावास में 1, सज्जपुरा में 1, लालकी में 3, दलपतगढ़ में 1, रोहट रेलवे स्टेशन पर 2, सिणगारी में 2, खाराबेरा जोधपुर में 1, चेंडा में 1, गाजनगढ़ में 2, मोरिया में 1, चेंडा पीएससी अन्य 4, डूंगरपुर में 1, राणा में 1, मोडी भाकरी खारड़ा में 1, सिराणा में 1 व निम्बला में 1 जना कोरेाना संक्रमित मिला।
Updated on:
04 May 2021 07:37 am
Published on:
04 May 2021 07:37 am
