पाली। पाली के बगड़ी नगर में देर रात एक घर में लूटपाट की नीयत से घुसे लुटेरों को 75 साल की दादी से कड़ा संघर्ष करना पड़ा। दादी और लुटेरों की भिड़ंत में बुजुर्ग महिला ने एक बदमाश को पकड़ भी लिया, लेकिन उसके साथी छुड़ा ले गए। इस कड़े संघर्ष में लुटेरे दादी के पहने हुए आभूषण तो लूटने में सफल हो गए लेकिन घर के अंदर नहीं घुस पाए। इस दौरान बुजुर्ग महिला को भी कुछ चोट आई। लूटपाट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।