
मकान के बाहर बेहोश हालत में पड़ी बच्ची व अस्पताल में बच्ची को दुलारती मां।
Pali News : पाली शहर के नवलखा रोड स्थित बस्ती की गली में 3 साल की बच्ची दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई। हादसे के बाद गली से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक ने बच्ची को गोद में उठाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। घायल बच्ची को बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सक ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम नवलखा रोड स्थित बस्ती की गली निवासी इरफान खान जिनकी की तीन साल की पुत्री जैनम घर की दूसरी मंजिल पर बालकनी में खेलते-खेलते नीचे गिर गई। परिवार के सदस्य घर के काम में व्यस्त थे। घायल जैनम काफी देर तक बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी रही। इस दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार फारूख ने बच्ची को देखा और उसे गोद में उठाया और घटना की जानकारी जैनम के परिजनों को दी। इसके बाद बच्ची को बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी तथा हाथ फ्रेक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जोधपुर एम्स रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
रिश्तेदार जावेद जिलानी ने बताया कि जैनम के पिता इरफान खान कपड़ा फैक्ट्री में काम पर गए हुए थे। घर में मां और बुआ थी। जैनम का बड़ा भाई घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान जैनम बालकनी से गिरकर घायल हो गई। घटना पड़ोस के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Updated on:
16 Feb 2025 07:07 pm
Published on:
16 Feb 2025 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
