12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : 320 किलो तेल व 45 किलो पनीर नष्ट करवाया, दूध, मावा, पनीर व नमकीन के लिए नमूने

-पाली शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड स्थित शर्मा डेयरी व सूरजपोल स्थित चौधरी नमकीन पर खाद्य सुरक्षा टीम ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत की कार्रवाई

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 13, 2022

Shuddh Ke Liye Yuddh Abhiyan in Pali Rajasthan : पाली। जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा की टीम ने गुरुवार को भी पाली शहर में दो स्थानों पर कार्रवाई कर 320 किलो तेल व 45 किलो पनीर नष्ट करवाया। टीम ने मावा, दूध, पनीर व नमकीन के सैंपल लेकर नमूने जांच के लिए भिजवाए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद चौधरी ने बताया कि जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर गठित टीम की ओर से जिले में चल रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत सरस डेयरी के टेक्नीशियन हीरसिंह चारण, डूंगाराम व सवाई सिंह ने गुरुवार को पाली शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड स्थित शर्मा डेयरी के गोदाम व सूरजपोल स्थित चौधरी नमकीन के गोदाम पर कार्रवाई की। मौके पर मिलावट के संदेह पर टेक्नीशियन ने सैंपल लेकर नमूनों की जांच की। जिस पर 45 किलो पनीर फैट रहित पाया गया। वहीं तेल को 4 से 5 बार उपयोग में लिए जाने पर 320 किलो तेल को नष्ट करवाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी चौधरी ने कहा कि अभियान के तहत आगामी दिनों तक कार्रवाई जारी रहेगी।