पाली

यहां खाटू श्याम का दरबार सजाया, कलाकारों ने छू लिया मन, देखें पूरा वीडियो…

Agrasen Jayanti Mahotsav 2023 : गहराती रात में उठा आस्था का ज्वार

less than 1 minute read
Oct 14, 2023
पाली के अग्रसेन वाटिका में आयोजित खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति देती रेशमी शर्मा।

Agrasen Jayanti Mahotsav 2023 : पाली में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत शुक्रवार को भजन संध्या में श्री श्याम बाबा का दरबार सजाया गया। इस दौरान उनका अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

अग्रसेन जयंती महोत्सव में चल रहे कार्यक्रमों में शुक्रवार रात अग्रसेन वाटिका में एक शाम खाटू वाले के नाम भक्ति संगीत संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें गायक संजय मित्तल एवं रेशमी शर्मा ने बाबा के नाम का गुणगान कर भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। देर रात तक चली भक्ति संध्या में स्टेज पर श्याम बाबा के दरबार को फूलों से सजाया गया। पंडाल में बाबा का दरबार सजाया गया। भजन संध्या में आए लोगों ने बाबा और ज्योत के दर्शन किए। देर रात तक भजनों की प्रस्तुति दी गई।

साथ में श्री गजानन, श्री बालाजी, श्री बांकेबिहारी, श्री रानीसतीजी, श्री सालासर बालाजी, श्री महालक्ष्मी एवं श्री अग्रसेन महाराज के दरबार को विशेष सजावट से सुशोभित किया गया। मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, उपाध्यक्ष रवि गोयल, सचिव जितेंद्र जैन, शेखर सिंघल, दिनेश अग्रवाल, गोवर्धन बंसल, महेंद्र बजाज, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अरुण गुप्ता, धीरज गोयल, प्रमोद बंसल, नेमीचंद लाट, आनंद स्वरूप गुप्ता, पवन डाणी, राहुल गोयल, अंशुल गर्ग, मुकेश बिंदल, हितेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनिल गुप्ता एवं समस्त श्याम प्रेमी बंधुओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग किया। कार्यक्रम में विधायक ज्ञानचंद पारख सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी श्याम के दरबार में धोक लगाई। इस दौरान वहां बनाया गया मुख्य द्वार भी भक्तों के आकर्षक का केंद्र रहा। देर रात तक श्रदालु भजनों पर थिरकते रहे।

Published on:
14 Oct 2023 11:30 am
Also Read
View All

अगली खबर