
सुमेरपुर नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय का कब्जा
पाली/सुमेरपुर। Nagar Palika Sumerpur : जिले के सुमेरपुर नगरपालिका उपाध्यक्ष [ Deputy chairman ] पद के लिए बुधवार को हुए मतदान में बड़ा उलटफेर हुआ।चुनाव में भाजपा, कांग्रेस [ BJP-Congress ] व निर्दलीय प्रत्याशी [ Independent candidate ] के बीच हुए त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा को पटखनी देते हुए निर्दलीय ने जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी रमेशकुमार को मात्र 7 मत, कांग्रेस प्रत्याशी खूबचंद खत्री को 9 मत मिले। जबकि निर्दलीय चत्रभुज शर्मा [ Chatrabhuj Sharma ] को 19 मत मिले। जबकि भाजपा के 18 पार्षद निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा चेयरमैन चुनाव में 6 निर्दलीयों का भी समर्थन मिला था। अचानक हुए इस उलटफेर से हर कोई अचंभित रह गया।
सुमेरपुर नगरपालिका पार्षद चुनाव में भाजपा के 18, कांग्रेस के 9 और 8 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। बुधवार सुबह निर्धारित समय 10 बजे के बाद धीरे-धीरे समूह में भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय पार्षद नगरपालिका के बाहर पहुंचना शुरू हो गए। उपाध्यक्ष पद के लिए 11 बजे से नामांकन प्रस्तुतीकरण का कार्य शुरू हुआ। भाजपा की ओर से रमेशकुमार व कांग्रेस की ओर से खूबचंद खत्री के अलावा निर्दलीय चत्रभुज शर्मा ने अपना आवेदन प्रस्तावक के साथ प्रस्तुत किया। जांच के बाद तीनों प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। दोपहर 2 बजे तक किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। दोपहर 2.30 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों ने समूह में पहुंचकर मतदान किया। तीन बजे तक अधिकांश पार्षदों ने मतदान कर दिया था, लेकिन निर्दलीय पार्षद सदना देवासी सबसे अंत में पहुंचीं और मतदान किया। मतदान के बाद परिणाम की घोषणा की। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी चत्रभुज शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया।
पार्टी प्रत्याशियों से ज्यादा लिए वोट
नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर दोपहर 2.30 से 5 बजे तक का समय निर्धारित था। निर्धारित समय से पहले ही मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। मतदान के बाद मतगणना का कार्य शुरू किया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी रमेशकुमार राखेचा को 7, कांग्रेस प्रत्याशी खूबचंद खत्री को 9 मत व निर्दलीय चत्रभुज शर्मा को 19 मत मिले। भाजपा को अपने 18 पार्षदों में से भी पूरे मत नहीं मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को अपने सभी पार्षदों के मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा में सेंधमारी करते हुए उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। इस प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी चत्रभुज शर्मा को निर्वाचित घोषित किया। रिटर्निंग अधिकारी राजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्रीनिधि बीटी की मौजूदगी में निर्दलीय प्रत्याशी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान करने के बाद पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
भाजपा के विरोध में लगे नारे
परिणाम की अधिकृत घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष चत्रभुज शर्मा नगरपालिका से बाहर आए। समर्थकों ने उसे कंधों पर उठा लिया। वहीं भाजपा पार्षदों की ओर से क्रॉस वोटिंग से नाराज कार्यकर्ताओं ने इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरोध में ही नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पार्षद गीता सोलंकी समेत कई पार्षदों व पूर्व पार्षदों समेत कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रभारी मेघराज लोहिया को भी खरीखोटी सुनाई।
Published on:
27 Nov 2019 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
