जर्दा बाजार में सुबह से मचेगी धमचक
जर्दा बाजार स्थित भैरूनाथ के मंदिर में भैरूनाथ विकास समिति के तत्वावधान में भैरूनाथ का पाटोत्सव मनाया जाएगा। संयोजक सज्जनराज धारोलिया ने बताया कि मंदिर में सुबह 9 बजे से नौपत-नगाड़ों व शहनाई की धुन के साथ फाग गीतों का दौर शुरू होगा, जो पूरे दिन चलेगा। मंदिर में दोपहर चार बजे ठंडाई के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसे लेकर घनश्याम शर्मा, महेश शर्मा, नीतेश धारोलिया शालू काबली, नटवर अरोड़ा ,विपिन शर्मा, राम बाबू, वेनाराम भाटी, मिश्रु सिंह आदि तैयारियों में जुटे हैं।