4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोमेसर में लम्बी दूरी की रेलों के ठहराव की मांग, चार माह का रेलवे को अल्टीमेटम

- मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

2 min read
Google source verification

पाली

image

Chenraj Bhati

Aug 22, 2022

सोमेसर में लम्बी दूरी की रेलों के ठहराव की मांग, चार माह का रेलवे को अल्टीमेटम

सोमेसर में लम्बी दूरी की रेलों के ठहराव की मांग, चार माह का रेलवे को अल्टीमेटम

पाली। मारवाड़ युवा संघर्ष समिति की बैठक सोमेसर में हुई। इसमें लम्बी दूरी की रेलों के सोमेसर रेलवे स्टेशन पर ठहराम की मांग की गई। इसके लिए रेलवे को चार माह का अल्टीमेटम दिया गया। मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
समिति अध्यक्ष हुकमसिंह सेपटावास ने बताया कि सोमेसर रेलवे स्टेशन पर पिछले 25 सालों से लम्बी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से लेकर रेलवे अधिकारियों से मिले, रेलवे मंत्री को 5 हजार पोस्टकार्ड लिखें, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब चार माह का समय दिया जाता है। इसके बाद भी सोमेसर रेलवे स्टेशन पर लम्बी दूरी की ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ तो सोमेसर में आंदोलन करेंगे।
बैठक में सोमेसर सहित आस-पास के गांवों के लोग पहुंचे। सोमेसर के बालूराम सैन ने कहां कि करीब 50 साल पहले भी हमने अपनी मांग मनवाने के लिए धरना दिया था, तब जिम्मेदारों की नींद खुली। चार माह में हमारी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो सोमेसर में धरना देंगे। बैठक में उपाध्यक्ष आनंदप्रसाद, रघुवीर सिंह निम्बाडा, ,दीपेन्द्रसिंह कुम्पावत, सचिव जगदीश प्रसाद, कोषाध्यक्ष जगदीश सेन, सचिवरमेश भाटी, महेंद्र माली घेनड़ी, समिति संयोजक हनुमान सिंह पिलोवनी, सुरेन्द्र व्यास टेवली, विक्रम सिंह कुमावत, रणजीत सिंह भादरलाऊ, नेनाराम चौधरी, प्रेम राज घेनड़ी, रामलाल सरगरा सोनाई मांझी, नरेश भटनागर नाडोल, हरिदास खारडा, सुभाष बोस, अमरारम देवासी खिवाडा, श्रवण भाटी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

परिवार को न्याय व सुरक्षा देने की मांग, सौंपा ज्ञापन
खिंवाड़ा | जालोर के सुराणा मेें छात्र इन्द्रकुमार मेघवाल की पिटाई के बाद मौत के मामले में ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को न्याय, आर्थिक सहायता व उनके परिवार को सुरक्षा दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार मोहनलाल राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके उप सरपंच प्रहलाद चौहान, सोहनलाल सोनल, ढलाराम सोनल, रामेश्वर लाल पंवार, तेजपाल सोनल, जगाराम, भंवरलाल, हीरालाल, मनोहर, उमेदराम, रूपाराम आदि उपस्थित थे।

Story Loader