25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुष्कर जाते समय कार पलटी, महिला की मौत, पांच जने घायल

- पाली जिले के सोजत सिटी थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हाइवे पर खोखरा गांव के निकट हादसा

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Chenraj Bhati

May 19, 2022

पुष्कर जाते समय कार पलटी, महिला की मौत, पांच जने घायल

पुष्कर जाते समय कार पलटी, महिला की मौत, पांच जने घायल

सोजत (पाली) । सोजत सिटी थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हाइवे पर खोखरा गांव के निकट गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई तथा पांच जने घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सोजत हॉस्पिटल लाया गया। वही मृतका का शव मोर्चरी में रखवाया गया।
चंडावल पुलिस चौकी प्रभारी भगाराम ने बताया कि अहमदाबाद निवासी 27 वर्षीय रिद्धि पत्नी विरल पटेल व जय पटेल, रोशनी पटेल अपने दो बच्चों के साथ पुष्कर घूमने जा रहे थे। गुरुवार सुबह हाइवे पर खोखरा गांव के निकट अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अहमदाबाद के सेटेलाइट हॉस्पिटल के निकट रहने वाली 27 वर्षीय रिद्धि पत्नी विरल पटेल कार के सनरूफ को तोडक़र सडक़ पर सिर के बल जा गिरी। जिससे उनकी मौत हो गई। कार में सवार विरल पटेल, रोशनी पटेल, जय पटेल व उनके दोनों बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सोजत हॉस्पिटल लाया गया। संभवत नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है।

परिजनों का बुरा हाल

कार 27 साल की रिद्धि का पति विरल पटेल चला रहा था। पत्नी की मौत होने से उसका रो-रो कर बुरा हाल था। घायल विरल को सोजत हॉस्पिटल में जुटे समाजसेवियों ने संभाला तथा सांत्वना दी।

बस के पायदान से गिरकर किशोरी घायल

सोजत (नि.प्र.)। सोजतरोड के फुलाद मार्ग पर बस में चढ़ते समय पायदान से पांव फिसल जाने से एक किशोरी घायल हो गई, उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सिरीयारी निवासी नीतु मेघवाल (20) पुत्री श्यामलाल, जो गांव से सोजतरोड मार्ग पर एक निजी बस में चढ़ते समय चलती बस के पायदान से पांव फिसलने से नीचे गिर गई। इससे वह घायल हो गई। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।