
सीनियर व जूनियर के बीच विवाद : 48 मेडिकल स्टूडेंट 21 दिन के लिए क्लास से निलम्बित, हॉस्टल से भी निकाला
Case of Ragging in Medical college of Pali : पाली। पाली के मेडिकल कॉलेज में सीनियर मेडिकल स्टूडेंट [ medical student ] के बीच हुई तनातनी के मामले में जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इसके आधार पर मेडिकल कॉलेज बैच के साल 2018, 19 व 20 के 48 विद्यार्थियों को दोषी मानते हुए 21 दिन के लिए क्लास से निलम्बित कर दिया गया हैं। हॉस्टल से भी उन्हें निकाल दिया गया है।
रेगिंग के आरोप के बाद जांच कमेटी गठित
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट के बीच फुटबॉल मैच हो रहा था। इस दौरान दो पक्षों में तकरार हो गई। रविवार रात को हॉस्टल में भी दोनों पक्षों में झगड़े की बात सामने आई है। साल 2020 बैच के कुछ स्टूडेंट ने रेगिंग का आरोप सीनियर पर लगाया तो मामले ने तूल पकड़ लिया। मेडिकल कॉलेज प्रिसिंपल तक बात पहुंची तो उन्होंने तुरंत जांच कमेटी गठित की।
रेगिंग जैसी बात नहीं, पूछताछ में खुलासा
पाली मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने दीपक वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में फुटबॉल मैच खेलने के दौरान तनातनी की जांच के लिए गठित समिति ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में चली तीन-चार घंटे की पूछताछ में दोनों पक्षों के मेडिकल स्टूडेंट से पूछताछ की, वीडियो देखे। कमेटी एवं एंट्री रेगिंग जांच कमेटी के सामने दोनों पक्षों के स्टूडेंट ने रेगिंग जैसी बात नहीं बताई। उन्होंने रविवार शाम को फुटबॉल मैच के दौरान आपसी कहालुनी होने के बाद रविवार रात को हॉस्टल में एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरे प्रकरण में साल 2021 के स्टूडेंट शामिल नहीं थे। उनका हॉस्टल अलग से हैं। जांच कमेटी ने दोनों पक्षों से बातचीत सुनने एवं वीडियो देखने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी। जिसमें वर्ष 2018 से 2020 बैंच के 48 स्टूडेंट को दोषी मानते हुए 21 दिन (3 सप्ताह) के लिए मेडिकल क्लासेस से सस्पेंड करने के साथ ही हॉस्टल से भी फिलहाल निष्कासित करने की कार्रवाई की।
फ्रेशर पार्टी से शुरू हुई तनातनी
जांच में सामने आया कि मेडिकल कॉलेज के साल 2020 बैच के छात्रों ने 2019 के बैच के सीनियर के लिए 26 अप्रेल को फ्रेशर पार्टी रखी। जिसमें साल 2018 बैच के एक भी मेडिकल स्टूडेंट को नहीं बुलाया गया। बताया जा रहा हैं कि इससे साल 2018 बैच के स्टूडेंट साल 2020 बैच के जूनियर स्टूडेंट से खफा हो गए। तब से दोनों में तनातनी चल रही हैं। रविवार शाम को जब फुटबॉल मैच खेला जा रहा था तो दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए और रात में हॉस्टल में दोनों पक्षों में मारपीट होना भी बताया जा रहा हैं। इससे मामले ने तूल पकड़ा और सीनियर स्टूडेंट की ओर से जूनियर स्टूडेंट की रेगिंग करने की बात उठी। वीडियो भी वायरल हुए।
Updated on:
13 Jul 2022 03:22 pm
Published on:
13 Jul 2022 03:21 pm

बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
