पाली

Rape of Minor Girl : नाबालिग को घर पर अकेला देख किया बलात्कार, मामला दर्ज

पाली जिले के रोहट थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज हुआ बलात्कार का मामला

less than 1 minute read
May 17, 2023
चेंबूर में नाबालिग से पिता ने किया रेप

Rape of Minor Girl in Pali: पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को घर में अकेला देखकर एक युवक ने उसके घर से उठाकर अपने घर पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया। परिजनों ने इसको लेकर रोहट थाने में रिपोर्ट दी। जिस पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि थाने में एक नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दी कि एक माह पूर्व मैं व मेरी पत्नी घर पर नहीं थे। मेरी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। घर पर पुत्री को अकेला देखकर महेन्द्र पुत्र गोपाराम बंजारा जो नाबालिग को बहला फुसला कर अपने घर पर ले गया। जहां पर उसने नाबालिंक के साथ बलात्कार किया।

जब नाबालिग की मां घर पर आई तो देखा उसकी पुत्री घर पर नहीं थी। इस पर आस-पडौस में देखा तो महेन्द्र के घर पर नाबालिग रो रही थी। पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Updated on:
18 May 2023 11:14 am
Published on:
17 May 2023 09:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर