28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृतं जलम अभियान में शहरवासियों ने दिखाया जोश

- राजस्थान पत्रिका के बैनरतले लाखोटिया तालाब किनारे चल रहा श्रमदान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Vikram Singh Rajpurohit

•

Updated: 25 May 2018, 8:48 PM IST

लाखोटिया तालाब किनारे चल रहा श्रमदान

अमृतं जलम अभियान में शहरवासियों ने दिखाया जोश

पाली. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान से जुडकऱ श्रमदान करने में शहरवासियों को उत्साह नजर आ रहा हैं। शुक्रवार सुबह भी शहर के लोगों ने तालाब पर श्रमदान किया। श्रमवीरों ने तालाब किनारे उगी झाडियां हटाई और गंदगी को बाहर निकाला। हमेशा की तरह सुबह 6 बजे लाखोटिया तालाब के किनारे पहुंचे श्रमवीरों में श्रमदान का उत्साह देखने को मिला। इधर, सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए आने वाले शहरवासी भी श्रमयज्ञ में अपने श्रम की आहुति दे रहे हैं। यहां कई शहरवासी तालाब को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहिम में भागीदार बनने के लिए पहुंच रहे हैं।

इन्होंने किया श्रमदान

लाखोटिया पर श्रमदान करने के लिए सुबह छह बजे से ही श्रमवीर पहुंच गए। उन्होंने तालाब किनारे उगी झाडिय़ां काटने के साथ तालाब में पसरी गंदगी को बाहर निकलकर यहां की तस्वीर बदल दी। श्रम यज्ञ में पार्षद किशोर सोमनानी, बाबूलाल बोराणा, सज्जनसिंह राजपुरोहित, मयंक भाटी, आदित्य गहलोत, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर जगदीश माली, मोहम्मद अनवर, पिंटू आहूजा, राहुल मेवाड़ा, देवेंद्र देवासी, मनोज देवासी, नेमीचन्द बोराणा, रोट्रेक्ट क्लब आल इग्नाइट के मयंक बोहरा, शुभम डानी, अनुया समदडिय़ा, अर्चना लोढ़ा, संभव सिंघवी, अभिषेक छाजेड़, प्यारे जैन, दीपल जैन, कार्तिक लोढ़ा, कल्पेश धोका, सुमित अग्रवाल, आनन्द लोढ़ा, बिहारी समाज के अध्यक्ष अनिल सिंह, संजय पांडे, एके घोष, दीपक मिश्रा, अनूप पांडे, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, आनन्द प्रकाश, नुनु ठाकुर, सन्तोष गिरी, आयुष पांडे, ओम, लक्की, प्रभात मिश्रा, पंकज शर्मा, मनीष परिहार सहित शहरवासियों ने श्रमदान कर पसीना बहाया।

कांग्रेस आज मानाएगी विश्वासघात दिवस

जिला कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास के नेतृत्व में शनिवार सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट कार्यालय के सामने विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी प्रवक्ता रफीक चौहान ने दी।

रोहट कस्बे में मां शारदे बालिका छात्रावास में चल रही आवासीय शिविर में शुक्रवार को एसबीआई बैंक द्वारा शिक्षकों को बैंकिग की जानकारी दी गई। एसबीआई रोहट शाखा प्रबन्धक सुखदेव सोंलकी ने बताया कि एसबीआई द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत सारे फायदे देती है जिसमें पर्सनल लोन, के्रडिट कार्ड, हाउस लोन, बीमा योजना व अन्य बैंकिग सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैंक से संबधित आ रही परेशानी को लेकर शिक्षकों ने शाखा प्रबन्धक को अपनी समस्याओं के बारे में भी बताया तो उन्होने उसके निस्तारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैंक के राधेश्याम सोंलकी ने शिक्षकों को क्रेडिट कार्ड व भीम एप्प के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान किशनसिंह राजपुरोहित, गणपतलाल दवे सहित शिक्षक मौजूद थे।