
गांजे के पौधे के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार
Cultivation of ganja at private plant in Pali : विधानसभा चुनावों को लेकर अवैध गतिविधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली जिले के साण्डेराव पुलिस ने एक मकान बनाने को लेकर लिए निजी प्लांट से पुलिस ने गांजे के पौधे बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने 100 से अधिक गांजे के पौधे बरामद कर प्लांट मालिक को गिरफ्तार किया है।
साण्डेराव थानाधिकारी भारत सिंह रावत ने बताया कि कस्बे में कुछ समय से अवैध गांजे की खेती व गांजे की पुड़िया बना कर बेचने को लेकर शिकायतें मिल रही थी। शुक्रवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल के साथ गांव में दबिश दी। जहां अपने एक निजी प्लांट पर गोबर राम कुमावत गांजे के पौधे को पनपा रहा था। पुलिस ने मौके पर वन विभाग अधिकारियों को बुलाया तथा पुष्टि कर करीब सालभर से बड़े किए 100 से अधिक पौधे को बरामद कर अभियुक्त गोबर राम कुमावत को गिरफ्तार किया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।
निजी प्लांट में गांजे की खेती का पहला मामला
साण्डेराव थाना क्षेत्र में गांजे के पौधे व खेती को लेकर पूर्व में कहीं मामले दर्ज हैं। मगर निजी प्लांट में गांजे के पौधे लगाकर अपना व्यवसाय करने का यह पहला मामला है।
Updated on:
28 Oct 2023 10:52 am
Published on:
28 Oct 2023 10:50 am

बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
