3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PALI : 500 -1000 के नोट नहीं लिए तो वाहन चालकों ने जोधपुर रोड टोल पर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 9 Nov 2016, 8:51 PM IST

रोहट.

सरकार ने 500 व 1000 के नोट बंद करने के बाद बुधवार को पाली जोधपुर के बीच स्थित टोल नांको पर तहलका मच गया राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परेशान राहगीरों ने दिन भर में कई बार टोल के डंडे ऊपर करके वाहन निकाल दिये तो कई बार टोलकर्मियों से हाथापाई पर भी उत्तारू हो गये। देर रात के बाद से जैसे ही 500 व 1000 के नोट बंद होने के समाचार मिले तो हर कोई व्यक्ति अपने पास पड़े 500 व 1000 के नोट का निकालने में लगा हुआ है।

READ MORE -Black Money Surgical Strike : ये क्या, समस्या बन गए हजार-पांच सौ के नोट

रोहट के निकट निम्बली टोल नांके पर बुधवार सुबह से ही जाम लगा शुरू हो गया हर वाहन वाला टोल देने के लिए 500 व 1000 का नोट ही देने लगा टोलकर्मी नोट लेने के लिए तो तैयार थे लेकिन वापस करने के लिए उनके पास खुले रूपये नही थे ऐसे में वाहन चालकों ने दिन भर में कई बार हंगामा किया। वाहन चालकों से समझाइस करने के लिए थानाधिकारी प्रदीप शर्मा मय जाप्ता टोल पर मौजूद रहे। सरकार ने पेट्रोल पम्प व सरकारी अस्पताल में 500 व 1000 रूपये के नोट लेने के लिए एक दिन अतिरिक्त छूट रखी लेकिन टोल पर किसी प्रकार की छूट नही रखी जिसके कारण टोलकर्मी व राहगीर दोनो को परेशानी का सामना करना पड़ा।

READ MORE : हज़ार-पांच सौ के नोटों ने बढ़ाई आदमी की मुस्किलें, पैसे चलाने के लिए दौड़ते रहे लोग

लग गया जाम

निम्बली टोल पर वाहन चालकों को टोल के रूपये अदा करने के लिए खुले रूपये देने पड़ रहे थे कई वाहन चालकों के पास खुले रूपये नही थे तो वाहन आगे नही जा पाता था ओर टोल पर जाम लग जाता था घंटो जाम लगा रहता था।

READ MORE : प्रसव होते ही खून बदलकर नवजात को बचाया

टोलकर्मी से उलझे वाहन चालक

सरकार द्वारा नोट बंद करने के बाद टोल पर भी नोट जब नही लिये गये तो कई वाहन चालक टोलकर्मी से उलझ कर गाली गलौच करने लगे तो कई वाहन चालक तो हाथापाई पर उत्तारू हो गये। वाहन चालकों ने कई बाद डंडे खड़े करके वाहन भी निकाल दिये।

जेब में खुले लेकिन देते नही

टोल से गुजरने वाले छोटे वाहन चालकों के पास खुले रूपये होने बाद भी टोल पर 500 व 1000 का नोट ही देते हुऐ नजर आये जब टोल पर 500 व 1000 के नोट नही लिये गये तो बाद में खुले रूपये निकाल कर टोल देते।

मंत्री का रिश्तेदार हॅू

निम्बली टोल पर एक इनोवा कार में आये एक व्यक्ति ने अपने आप को मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़ का रिश्तेदार बताते हुऐ 1000 रूपये का नोट आगे किया लेकिन टोल वालों ने मना कर दिया ओर पुलिसकर्मी से उलझने लगा तो थानाधिकारी ने फटकार लगाई तो खुले रूपये देकर टोल की पर्ची कटवाई।

विदेशी सैलानी भी हुऐ परेशान

टोल से गुजरने वाले विदेशी सैलानियों को भी खुले रूपये देने के लिए टोल पर परेशानी का सामना करना पड़ा। फिर खुले रूपये देने पर ही टोल पर पर्ची काट कर वाहन रवाना किया गया।

50 रूपये के लिए पांच हजार का नुकसान

एक स्कार्पियो जीप चालक टोल की लाइन में खड़ा था जैसे ही एक वाहन टोल देकर आगे निकला कि पीछे से स्कार्पियो जीप चालक भी निकलने लगा इतने में टोल का डंडा स्कार्पियो जीप कर गिर गया ओर स्कार्पियो जीप का साइड कांच टूट गया ओर जीप की छत पर भी स्क्रैच लग गये।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश