
पाली जिले में डेंगू का खतरा शुरू, दो माह में दूसरी मौत
पाली. जिले में बरसात के बाद डेंगू ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए है। दो माह में जिले में डेंगू से दो मौत हो चुकी है। बुधवार को सोजत रोड क्षेत्र के आशापुरा कॉलोनी के एक युवक की डेंगू के कारण मौत हो गई। युवक का उपचार अहमदाबाद एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इससे पहले अगस्त माह में रायपुर के नोख गांव में एक बालक की डेंगू के कारण जोधपुर में मौत हो गई थी। लेकिन, हैरत की बात यह है कि चिकित्सा विभाग के आंकड़ों में अभी तक पूरे वर्ष में जिले में मात्र तीन ही डेंगू के रोगी सामने आए है। और इसमें भी अभी तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार आशापुरा कॉलोनी सोजतरोड़ निवासी नरेन्द्र (25) पुत्र कालुराम माली को चार-पांच दिन पहले बुखार आया था। उसे पहले पाली के निजी अस्पताल में बताया गया। वहां से उसे 10 सितंबर को अहमदाबाद एक निजी अस्पाल में भेजा गया। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों को डॉक्टरों ने युवक की मौत के पीछे डेंगू को कारण बताया है। वहीं, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने युवक की रिपोर्ट की जांच के बाद ही पुष्टि करने की बात कही हैं।
युवक की मौत के बाद चेता चिकित्सा विभाग
मौसमी बीमारियों को लेकर चिकित्सा विभाग पूरे जिले में घर-घर सर्वे का दावा कर रहा है। लेकिन, विभाग के दावों की जमीनी हकिकत अलग है। युवक को डेंगू होने की जानकारी स्थानीय चिकित्सा प्रभारी को थी। इसके बावजूद क्षेत्र में किसी प्रकार का सर्वे नहीं करवाया गया। बुधवार को जब अधिकारियों को युवक के मौत की खबर मिली तो विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में क्षेत्र में फोगिंग करवाई।
गत वर्ष भी परिवार के सदस्यों को हुआ था डेंगू
स्थानीय लोगों ने बतााया कि मृतक की मात व भाई को भी पिछले वर्ष डेंगू हो गया था। समय पर उपना उपचार करवाने से वह स्वस्थ हो गए। लेकिन, मृतक के डेंगू के बारे में जानकारी नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई।
15 दिन पहले ही हुई बेटी
मृतक नरेंद्र की शादी दो साल पहले हुइ थी। 15 दिन पहले ही उसके बेटी हुई थी। इससे पहले उसके एक लड़की और है। युवक की मौत की सूचना बाद परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
इनका कहना
- टीम द्वारा क्षेत्र में करवाई फोगिंग - सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र सोजत रोड के क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में बुधवार को फोगिंग करवाई गई है। कॉलोनी में पानी के प्लांट व टेंक में दवाई डाली गई है। साथ ही गंदे पानी में तेल का छिडकाव किया गया है।
- डॉ. विजय वर्गीय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोजत रोड
.......................
जांच के बाद लगेगा पता
- सोजतरोड के युवक की अहमदाबाद अस्पताल में मौत के समाचार सुनने में आया है। मृतक के परिजनों के सोजतरोड पहुंचने तथा सम्पूर्ण रिकॉर्ड देखने व लेबोरेट्री जांच आने पर ही पता चलेगा कि उसे डेंगू था।
- डॉ. जस्साराम चौधरी, बीसीएमओ सोजत।
Updated on:
15 Sept 2017 08:21 pm
Published on:
15 Sept 2017 11:02 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
