23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
VIDEO : पानी के टांके में अज्ञात महिला का मिला शव, शिनाख्त जारी
Play video

VIDEO : पानी के टांके में अज्ञात महिला का मिला शव, शिनाख्त जारी

-पाली जिले के सोजत थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के सामने स्थित एक कॉम्पलेक्स के पीछे बने पानी के टांके की है घटना

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 07, 2022

पाली/सोजत। जिले के सोजत थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के सामने स्थित एक कॉम्पलेक्स के पीछे बने पानी के टांके में गुरूवार को अज्ञात अधेड़ महिला का शव मिला है। शव मिलने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। अज्ञात महिला का शव मिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर सोजत पुलिस मौके पर पहुंची तथा पालिकाकर्मियों के सहयोग से शव बाहर निकाल राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

थानाप्रभारी जसवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शहर के सरकारी अस्पताल के सामने स्थित एक कॉम्पलेक्स के पीछे बने टांके में एक अज्ञात महिला का संडाध मारता शव तैरता मिला। जिस पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस व पालिकाकर्मी मौके पर पहुंचे तथा शव को बाहर निकाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बताया जाता है कि अज्ञात महिला का शव दो दिन पुराना लग रहा है। मृतका करीब 45 वर्ष की है। मृतका पांच फीट लम्बाई, गेहुआ रंग की है। फिलहाल अज्ञात महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।