13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां प्रसूता को अस्पताल लेकर जा रही एम्बुलेंस ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

108 Ambulance-Bike Accident in Pali : हादसे के बाद प्रसूता को सड़क पर छोड़ गया चालक, दूसरे वाहन से अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजनों व सीरवी समाज के लोगों ने मांगे पूरी नहीं होने तक शवों को उठाने से किया इनकार।  

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 01, 2023

राजस्थान में यहां प्रसूता को अस्पताल लेकर जा रही एम्बुलेंस ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

राजस्थान में यहां प्रसूता को अस्पताल लेकर जा रही एम्बुलेंस ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

108 Ambulance-Bike Accident in Pali : पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के टेवाली गांव के निकट बीती देर रात प्रसूता को अस्पताल लेकर जा रही 108 एम्बुलेंस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइस सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे में एम्बुलेंस भी पलट गई। एम्बुलेंस चालक प्रसूता व उसके परिजनों को मौके पर ही छोड़कर फरार गया। प्रसूता के चिल्लाने पर उसे दूसरे वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार हादसे में बाइक सवार गुड़ा जेतसिंह निवासी कमलेश 26 साल पुत्र खेताराम सीरवी व राकेश 28 साल पुत्र भंवरलाल सीरवी की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार प्रवीण 25 साल पुत्र शंकरलाल घायल हो गया। एम्बुलेंस में सवार पांचेटिया गांव निवासी दौलाराम 69 साल पुत्र नैनाराम मेघवाल भी घायल हो गए। जिन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। मृतक युवकों के शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

इधर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए। उसके बाद नियमानुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

दोस्त के घर से लौट रहे थे
मृतक कमलेश सीरवी मुंबई में मेडिकल शॉप पर काम करता था। राकेश सीरवी की पुणे में मिठाई की शॉप है। दोनों अभी गांव आए हुए थे। दोनों अपने दोस्त प्रवीण के साथ पाली में अपने दोस्त की बाइक लौटा कर गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक की एम्बुलेंस से टक्कर हो गई।

बहू को अस्पताल ले जा रहे थे, हादसा हो गया
हादसे में घायल बुजुर्ग दौलाराम मेघवाल ने बताया कि मेरे पुत्र मोहन लाल की पत्नी हेमा को डिलीवरी के लिए एम्बुलेंस से पाली ले जा रहे थे। साथ में पत्नी प्यारी देवी भी थी। टेवाली के पास एम्बुलेंस और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस पलट गई। गनीमत रही कि उनकी प्रसूता बहू को गंभीर चोट नहीं लगी।

कार्रवाई होने तक शवों को उठाने से किया इनकार
इधर, हादसे से गुस्साएं सीरवी समाज के लोगों ने एडीएम डॉ. राजेश गोयल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एम्बुलेंस चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने व दोनों मृतक युवकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजे दिलाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने तक शवों को उठाने से इनकार कर दिया। इस मौके पर सीरवी युवा परिषद के राष्ट्रीय सुरेश चौधरी, दिनेश चौधरी, भंवर चौधरी, प्रकाश चौधरी, हेमंत गादाणा, दिनेश परिहार, अमरराम, दुदाराम, पुनाराम राठौड़, गौतम चौधरी, प्रवीण सीरवी सहित समाज के लोग मौजूद रहे।