8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bike-Jeep Accident : राजस्थान में यहां लोडिंग जीप ने एक बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Bike-Jeep Accident in Pali : हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 25, 2023

Bike-Jeep Accident : राजस्थान में यहां लोडिंग जीप ने एक बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक

Bike-Jeep Accident in Pali Rajasthan : पाली जिले के नाना थाना क्षेत्र में भाटून्द व बेड़ा के बीच देर शाम लोडिंग जीप ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव चामुण्डेरी मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार बेड़ा से बाली की ओर जा रही एक लोडिंग जीप ने बाली से बेड़ा की ओर आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देसूरी निवासी अशोक कुमार पुत्र हीराराम मीणा व देसूरी निवासी दीपक कुमार पुत्र मगाराम मीणा चपेट में आ गए। इस बीच वहां से गुजर रहे वाहन चालक भाटूंद निवासी उत्तम दवे, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष मनोज दवे व संदीप दवे ने नाना थाना अधिकारी बलदेव राम को सूचना दी। इस पर बेड़ा पुलिस चौकी हेड कांस्टेबल तेज सिंह व कांस्टेबल राकेश कुमार जाप्ता पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले गए, जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे
ग्रामीणों ने बताया कि जिस लोडिंग गाड़ी से यह हादसा हुआ। उस गाड़ी में कुछ लोग धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। तेज गति के कारण बाइक सवार चपेट में आ गए। हालांकि, पुलिस जांच में ही इसका खुलासा हो पाएगा।