पाली

Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरे का बुरा हाल

-पाली जिले के रोहट पंचायत समिति क्षेत्र के मुकनपुरा के निकट की घटना-घायल युवक का जोधपुर के अस्पताल में उपचार जारी

2 min read
Oct 09, 2022
Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरे का बुरा हाल

Bike Accident in Pali Rajasthan: पाली/रोहट। पाली-जोधपुर राजमार्ग पर मुकनपुरा के निकट देर रात अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की दर्दनाथ मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि सोजत निवासी पुखराज पुत्र प्रभुलाल माली व दिनेश पुत्र लक्ष्मणराम माली बाइक पर सवार होकर रोहट से सोजत की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मुकनपुर के निकट किसी अज्ञात वाहन के चालक ने तेज गति से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पुखराज माली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिनेश माली गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बूलेंस की सहायता से जोधपुर रैफर किया गया। जिसका जोधपुर में उपचार जारी है। पुलिस ने रविवार की सुबह मृतक पुखराज माली के शव का पोस्टमोर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। बताया जा रहा है कि मृतक पुखराज माली भजन कलाकार था।

जेसीबी की सहायता से हटाया अतिक्रमण
रोहट। पाली-जोधपुर राजमार्ग स्थित ओमबन्ना के निकट हाईवे के किनारे लोगों ने दुकाने व केबिन लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। जिसे रविवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण को हटाकर साफ-सफाई करवाई।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता खुमाराम ने बताया कि ओमबन्ना के निकट हाईवे पर कुछ जगहों पर लोगों ने छपरे, केबिन व दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। जो आरओडब्लू के तहत सड़क में आ रहा था। जिसके कारण वहां पर दुर्घटना जॉन बन रहा था। ऐसे में सार्वजनिक निर्माण विभाग व राजस्व की टीम ने मौक पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से पूरी तरह से अतिक्रमण हटाकर साफ-सफाई करवाई साथ ही सभी को चेतावनी दी गई कि दुबारा अतिक्रमण करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सहायक अभियंता खुमाराम, तहसीलदार प्रवीण चौधरी, आरआई, पटवारी सहित विभाग की टीम मौजूद थी।

Published on:
09 Oct 2022 05:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर