
VIDEO : जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, अव्यवस्था का शिकार बना यहां का आवासीय जनजाति बालिका छात्रावास
पाली/पावा।disorder in girls hostel : जिले के सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के नोवी गांव स्थित राजकीय आवासीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास [ Government Residential Tribe Girls Ashram Hostel ] इन दिनों अव्यवस्था का शिकार है। दो साल पूर्व शुरु हुए इस छात्रावास के प्रति आज दिन तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी [ administration Officer ] ने ध्यान नही दिया।
दरअसल, प्रदेश में बिखरी अनुसूचित जाति के बालक एवं बालिकाओं को शिक्षा से जोडऩे के लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग ने लाखों रुपए खर्च कर उपखंड क्षेत्र के नोवी गांव में छात्रावास का निर्माण करवाया। बाद में बालिकाओं के आवास को लेकर छात्रावास का शुभारंभ किया गया। इस छात्रावास का संचालन जिला परिषद से होता है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ही इसके कार्यकारी अधिकारी है।
अब सर्दी शुरु हो गई है, लेकिन, छात्रावास की छत पर स्थापित गीजर भी खराब पड़ा है। जिला परिषद में अधीक्षक ने अवगत करवाया है। आज दिन तक मरम्मत नहीं हो पाई है। साथ ही, छात्रावास में आज दिन तक बर्तनों की कमी खल रही है। बालिकाओं के खाने के अलावा अन्य बर्तनों की कमी बनी हुई है। छोटे बालिकाओं के लिए खिलौने का अभाव है।
इनका कहना है...
सर्दी शुरु हो गई है। व्यवस्था सुचारु होने से बालिकाओं को फायदा मिलेगा। इस बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। -संजोगिता मीणा,अधीक्षक, राजकीय आवासीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास, नोवी।
Updated on:
02 Dec 2019 04:25 pm
Published on:
02 Dec 2019 04:19 pm

बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
