
ली शहर के रामलीला मैदान स्थित पटाखों की दुकान पर खरीदारी करते लोग।
Diwali Festival 2023: पाली में इस दीपावली आसमान में हेलीकॉप्टर व ड्रोन के धमाके होंगे। ये सुनकर आप भी चौंक गए होंगे, लेकिन ये सच है कि इस बार ऐसे पटाखे बजारों में बिकने के लिए आए हैं, जो आसमान में तेज धमाकों के साथ रंग-बिरंगी रोशनी से पूरे शहर को नहला देंगे।
शहर के रामलीला मैदान सहित अन्य जगह पर पटाखों की दुकानें सज गई है। आसपास के कस्बों व गांवों के व्यापारी होलसेल दुकानों पर पटाखों की खरीदारी करने के लिए पहुंचने लगे हैं। शहर के रामलीला मैदान में बनी पक्की दुकानों में पटाखों की दुकानें सज गई है। आसपास के कस्बों व गांवों से बड़ी संख्या में फुटकर व्यापारी होलसेल में पटाखे खरीदने पाली आ रहे हैं। कई दुकानों पर पटाखे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटने लगी है। इस बार अलग-अलग नई वैरायटी के पटाखे भी खूब बिक रहे हैं। व्यापारी बिपरजॉय व मानसून की अच्छी बारिश से व्यापार होने की उम्मीद लगाए हुए है।
इस बार ज्यादा बिक्री की उम्मीद
बिपरजॉय व मानसून की अच्छी बारिश से किसानों की फसलें अच्छी हुई है। इससे व्यापारियों को इस दीपावली पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। अभी आसपास के कस्बों व गांवों से पटाखों की खरीदारी करने फुटकर व्यापारी आ रहे हैं। फिलहार तो अच्छा रेस्पॉंस मिल रहा है। -राजेश वासवानी, पटाखों के होलसेल व्यापारी
इन पटाखों की ज्यादा डिमांड
क्रेकली फाउंडेड, म्यूजिकल रोकेट, शादी स्पेशल, चिल्ड मोजिटो, मिट्टी का अनार, कलर फूल हेलीकॉप्टर, ड्रोन, डिस्को फ्लेश, 555, मिर्ची बम्ब, आई वर्ल्ड, रेड फोन, फोटो फ्लेश, तारा, चक्करी सहित कई जमीनी व आकाशीय पटाखे हैं, जिनकी ज्यादा डिमांड है।
Updated on:
28 Oct 2023 06:23 pm
Published on:
28 Oct 2023 06:23 pm
