8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पशु चिकित्सालय का सालों बाद खुला ताला, बाहर बैठी चिकित्सक

- पाली के निकटवर्ती गिरादड़ा की ढाणी स्थित पशु चिकित्सालय को किया क्रमोन्नत तो आए चिकित्सक- पशुपालकों को मिलेगी राहत

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 10, 2021

पशु चिकित्सालय का सालों बाद खुला ताला, बाहर बैठी चिकित्सक

पशु चिकित्सालय का सालों बाद खुला ताला, बाहर बैठी चिकित्सक

पाली/गिरादड़ा। पशुपालन विभाग सरकारी की उपेक्षा का शिकार गिरादड़ा की ढाणी स्थित पशु चिकित्सालय का लंबे समय बाद ताला खोला गया। हाल ही गिरादड़ा की ढाणी स्थित पशु औषधालय को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया है। क्रमोन्नत होने के बाद यहां पर अस्थाई सेवा के लिए सरकार ने पशु चिकित्सक मनोहरी को यहां पर प्रभारी के रूप में भेजा। मंगलवार को चिकित्सक मनोहरी को कंपाउंडर धर्माराम बोहरा द्वारा कार्यभार ग्रहण करवाया गया।

ज्ञात रहे कि यहां के पशु औषधालय में 2014 से ही पद रिक्त होने से ताला लगा हुआ है। अब इस पशु चिकित्सालय के हालात ऐसे हो गए हैं कि यहां पर मधुमक्खियों छत्ते लगे हैं। वहीं बैठने के लिए टेबल कुर्सी भी टूटे हुए हैं। कार्यभार ग्रहण करने वाले चिकित्सक को भी बरामदे में पट्टियों पर बैठना पड़ा।

पशुपालकों को मिलेगी राहत
पशुपालकों को चिकित्सा के लिए चिकित्सालय में ले जाने पर ही नि:शुल्क दवा का प्रावधान है। इन गांवों में पशु चिकित्सालय बंद होने से पशुपालकों को नि:शुल्क दवा योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब चिकित्सक के आने बाद उन्हें समय पर दवाइयां मिल सकेंगी।