2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahangai Rahat Camp : मुख्यमंत्री का गृह जिला राहत देने में पीछे, डूंगरपुर पहले नंबर पर

Mahangai Rahat Camp : महंगाई राहत कैंप के शुरुआती दौर में पाली का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ जिलों में शुमार था। अब धीरे-धीरे निचले पायदान पर जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

May 27, 2023

Mahangai Rahat Camp : मुख्यमंत्री का गृह जिला राहत देने में पीछे, डूंगरपुर पहले नंबर पर

Mahangai Rahat Camp : मुख्यमंत्री का गृह जिला राहत देने में पीछे, डूंगरपुर पहले नंबर पर

Mahangai Rahat Camp : महंगाई राहत कैंप के शुरुआती दौर में पाली का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ जिलों में शुमार था। अब धीरे-धीरे निचले पायदान पर जा रहा है। जिलों की रैंकिंग में पाली दूसरे स्थान से पन्द्रहवें पर खिसक गया है। कैंपों में भी कई जगह भीड़ कम दिख रही है। राजधानी जयपुर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला जोधपुर भी महंगाई राहत कैंपों की परफोर्मेंस में पिछड़ रहा है।

प्रदेशभर में महंगाई राहत कैंप चल रहे हैं। इनमे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराना आवश्यक है। राहत कैंपों में पाली का प्रदर्शन शुरुआत में बेहतर रहा। यहां तक की पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जवाई बांध में चल रहे कैंप का अवलोकन करने आए थे। उन्होंने पाली के प्रदर्शन की सराहना भी की थी।

छोटे जिले आगे, पिछड़ गए बड़े
महंगाई राहत कैंपों में छोटे जिलों का प्रदर्शन काफी बेहतर है। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, करौली, धोलपुर जैसे जिले श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर जिले रैंकिंग में निचले पायदान पर हैं। पाली भी टॉप 10 से बाहर हो गया। हाल ही जिला कलक्टर ने बैठकों में उपखण्ड अधिकारियों को कैंपों में पंजीयन की रफ्तार बढ़ाने की हिदायत दी है।

ये टॉप 5
डूंगरपुर-75.4
सीकर-73.0
बांसवाड़ा-72.1
श्रीगंगानगर-71.7
करौली-70.9

ये निचले पायदान पर
कोटा-61.7
जोधपुर-60.3
राजसमंद-60.2
जयपुर-59.6
अलवर-56.1

फैक्ट फाइल - पाली जिला
लाभांवित परिवार - 4,24,213
लक्ष्य परिवार - 6,45,925
लाभांवित परिवार - 65.7 %
( 26 मई शाम 6.15 बजे तक का अपडेट)

Story Loader