4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : अकीदत से मनाया कुर्बानी का पर्व ईदुल अजहा

-कोविड के कारण मुस्लिम भाइयों ने घरों में अदा की नमाज

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 21, 2021

VIDEO : अकीदत से मनाया कुर्बानी का पर्व ईदुल अजहा

VIDEO : अकीदत से मनाया कुर्बानी का पर्व ईदुल अजहा

पाली। कुर्बानी का पर्व ईदुल अजहा बुधवार को अकीदत से मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने खुदा से अमन-चैन व खुशहाली की दुआ की। शहर मुस्लिम वक्फ कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद नागौरी ने बताया कि शहर की मस्जिदों में 5 से 10 लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। जबकि अन्य अल्लाह के बंदों ने घरों में ही ईदुल अजहा की नमाज अदा की। ईद पर आयोजित होने वाले स्नेह मिलन कार्यक्रम भी नहीं किए गए। मोमीनों ने फोन पर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की।

मोहल्लों में रही चहल-पहल
ईद को लेकर मुस्लिम मोहल्लों हर साल जितनी रौनक तो नहीं रही, लेकिन चहल-पहल रही। लोगों ने एक-दूसरे से दूरी रखते हुए ही ईद की खुशियों को साझा किया। एक-दूसरे के घरों पर व्यंजन भी कोरोना के कारण नहीं पहुंचाए। परिवार के सदस्यों ने घरों में ही शीरनी सहित अन्य व्यंजन पकाए और आनन्द लिया। बच्चों को बड़ों ने ईदी दी। जिससे उनके चेहरे खिल उठे।

समस्त पाली जिला मुस्लिम समाज सदर हकीम भाई, अजीज दर्द, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी मेहबूब टी, पार्षद आमीन अली डायर, तालिब अली, बाबू भाई गौरी आदि ने मुस्लिम मोहल्लों में जाकर मोमीनों को मुबारकबाद दी।

Story Loader