7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जान जो​खिम में डालकर कार्य कर रहे हैं कर्मचारी

कृ​षि विस्तार भवन जर्जर, गिर रहा प्लास्टर, भवन के फर्श में सीलन, उद्यान विभाग अ​धिकारी के कमरे की छत से गिर रहा प्लास्टर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Rajeev Dave

•

Updated: 29 Jul 2025, 8:00 PM IST

Agriculture

पाली में जर्जर कृ​षि विस्तार कार्यालय भवन।

सरकार की ओर से प्रदेश के स्कूलों के साथ सरकारी भवनों का सर्वे पांच दिन में करने का समय दिया है। पाली कलक्ट्रेट के सामने कृषि विस्तार कार्यालय करीब 67 साल पुराना भवन जर्जर हो चुका है। इसमें कृषि विभाग के साथ पहली मंजिल पर उद्यान विभाग के अधिकारी व कार्मिक बैठते हैं। जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।

कृषि विस्तार कार्यालय के भवन में प्रवेश करते ही बाये हाथ की तरफ दीवार से प्लास्टर गिर रहा है। वहां के आंगन में सीलन आ रही है। वहां से आगे जाने पर दाये हाथ की तरफ का पूरा भवन जर्जर हो रहा है। प्लास्टर और पत्थर बाहर आ रहे है। वहां बना शौचालय तो अब उपयोग करने योग्य तक नहीं है।

जर्जर भवन के सामने ही एक कमरे को कुछ समय पहले ठीक करवाया था, लेकिन उसके पास वाले कमरे में कबाड़ रखा और कमरा जर्जर हो चुका है। उसके गिरने पर पास वाले कमरे को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। लेखाकार के बैठने वाले कक्ष के गर्डर से स्लेब गिर रहे है। गर्डर पूरा जंग खाया है। भवन की दीवारों से भी पानी गिरता है।

रोका गया पानी

इस भवन के पहले तल पर उद्यान विभाग का कार्यालय है। उसमें अधिकारी के कक्ष में छत से स्लेब गिर रहे है। एक जगह सरिये झांक रहे है। सामने छत पर पानी का रिसाव रोकने के लिए काले रंग की सीट लगाई है। उसके पास ही बनी दीवार के पत्थर गिर रहे हैं। उसी दीवार के नीचे बने कक्ष में कार्मिक बैठते हैं। भवन के पीछे बने कक्ष भी बेहतर हालात में नहीं है।

भवन की मरम्मत के भेजे प्रस्ताव

यह भवन काफी पुराना है। हमारी ओर से भवन की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा है।

रमेश अमेटा, संयुक्त निदेशक, कृषि विस्तार, पाली