15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला कांस्टेबल ने पीया फिनायल, तबीयत बिगड़ी

-पाली जिले के बगड़ी नगर थाने में कार्यरत थी महिला कांस्टेबल

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 16, 2021

महिला कांस्टेबल ने पीया फिनायल, तबीयत बिगड़ी

महिला कांस्टेबल ने पीया फिनायल, तबीयत बिगड़ी

पाली/सोजत। जिले के बगड़ी नगर थाने में कार्यरत एक महिला कांस्टेबल ने सोमवार को अपने किराए के मकान में फिनायल पी लिया, इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बगड़ी नगर थानाधिकारी बाबूलाल जांगिड़ के अनुसार बगड़ी नगर थाने में कार्यरत महिला कांस्टेबल सुशीला, जो बगड़ी में स्थित एक किराए के मकान में रह रही थी। उसने फिनायल पी लिया, इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे पाली लाया गया। बताया जाता है कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान थी। उसके बयान नहीं हो पाए है। वह पिछले चार साल से बगड़ी नगर थाने में तैनात थी। उसका उपचार जारी है।

जैतारण क्षेत्र के श्रमिक ने गोटन में की आत्महत्या
पाली/गोटन। थाना क्षेत्र के बायड़ की राजस्व सीमा में स्थित एक भट्टे के श्रमिक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी सुखराम चौधरी के अनुसार पाली जिले के जैतारण के निकट बांझाकुड़ी निवासी ओगडऱाम पुत्र केवलराम वाल्मीकि बायड़ सरहद में स्थित पवनकुमार के भट्टे पर मजदूरी करता था। रविवार की शाम वह कमरे की छत के कुंडे से फंदा लगा कर झूल गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने मृतक के भाई तेजाराम वाल्मीकि की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।