10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Beer Smuggling: पाली में बीयर तस्करी का बड़ा खुलासा, 1000 से ज्यादा कार्टन जब्त; चालक ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Beer Smuggling: पाली में पुलिस ने अवैध बीयर तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 1000 से ज्यादा कार्टन से भरा कंटेनर पकड़ा है। पूछताछ में सामने आया कि युवाओं को एक ट्रिप के बदले 35 हजार रुपए का लालच देकर इस धंधे में उतारा जा रहा था।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Kamal Mishra

May 14, 2026

pali Beer Smuggling

कंटेनर से बीयर के कॉर्टन उतारते हुए (फोटो-पत्रिका)

पाली। जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए बीयर से भरे कंटेनर को जब्त किया है। यह कार्रवाई ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने की। जब्त की गई बीयर की खेप पंजाब से अहमदाबाद ले जाई जा रही थी। कंटेनर से एक हजार से अधिक बीयर कार्टन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर बेरोजगार युवाओं को शराब तस्करी के धंधे में शामिल किया जा रहा है। ड्राइविंग जानने वाले युवकों को एक ट्रिप के एवज में 35 हजार रुपए तक दिए जाते हैं। साथ ही तस्कर पकड़े जाने पर जेल से छुड़ाने और परिवार की जिम्मेदारी उठाने जैसे बड़े वादे भी करते हैं।

गुजरात जा रही थी बीयर की खेप

पाली एसपी मोनिका सैन के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि पंजाब से भारी मात्रा में बीयर गुजरात भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सब इंस्पेक्टर जाकिर अली सहित कई पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया और हाईवे पर निगरानी शुरू की गई।

3 दिन से सक्रिय थी पुलिस

पुलिस टीम लगातार तीन दिन और चार रात तक अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध वाहनों पर नजर बनाए रही। आखिरकार गुरुवार दोपहर सोजत की ओर से आते एक संदिग्ध कंटेनर को पाली में 72 फीट बालाजी मंदिर के पास रुकवाया गया।

50 लाख आंकी जा रही कीमत

कंटेनर बाहर से पूरी तरह सील पैक था। पुलिस ने जब उसकी जांच की और सील हटाकर अंदर देखा तो अलग-अलग ब्रांड की पंजाब निर्मित बीयर की पेटियां भरी मिलीं। शुरुआती जांच में करीब एक हजार से ज्यादा कार्टन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार खेप की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी जा रही है।

ड्राइवर ने क्या बताया?

जांच में यह भी सामने आया कि तस्करों ने बीयर की खेप को छिपाने के लिए दवाइयों की फर्जी बिल्टी तैयार की थी, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने कंटेनर चालक 26 वर्षीय सुखवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसे एक ट्रिप के लिए 35 हजार रुपए मिलते थे। अब पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क, सप्लायरों और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग