24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: ई-मित्र की मनमानी पर ब्रेक! अब मोबाइल से चुटकियों में Ration Card में नाम जुड़वाएं, रसद विभाग का नया पोर्टल शुरू

Ration Card: राजस्थान में नए सदस्य का नाम जुड़वाने या हटवाने के लिए अब जिला रसद कार्यालय अथवा ई-मित्र केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। रसद विभाग ने नई ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत हर व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर से सीधे आवेदन कर सकता है।
2 min read
Google source verification

पाली

image

Arvind Rao

Jun 08, 2026

Chhattisgarh News

घर बैठे बनवाएं राशन कार्ड (फोटो-एआई)

पाली: अब राशन कार्ड में नया नाम जुड़वाने या हटाने के लिए आपको न तो जिला रसद कार्यालय (डीएसओ) के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही ई-मित्र केंद्रों पर जेब ढीली करनी होगी। रसद विभाग ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए एक नई ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ही यह सारा काम चुटकियों में कर सकते हैं।

बता दें कि यह नई और बेहद सरल व्यवस्था राजस्थान के पाली जिले सहित पूरे प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है। रसद विभाग के नए पोर्टल के जरिए उपभोक्ता घर बैठे निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

नया नाम जोड़ना/हटाना

राशन कार्ड में परिवार के किसी नए सदस्य का नाम जोड़ना हो या किसी का नाम हटाना हो, अब सीधे मोबाइल से होगा।

NFSA में नाम जुड़वाना

खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) का लाभ लेने के लिए नया आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है।

नाम वापस लेना

यदि कोई संपन्न परिवार स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना से बाहर होना चाहता है, तो वह 'गिव-अप' अभियान के तहत ऑनलाइन सरेंडर कर सकता है।

कैसे करें आवेदन?

इसके लिए उपभोक्ताओं को रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://rrcc.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर बेहद आसान प्रक्रिया का पालन करते हुए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन सबमिट हो जाएगा।

घर बैठे ट्रैक करें अपने आवेदन का स्टेटस

इस पोर्टल की सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन करने के बाद आपको अप्रूवल के लिए इंतजार करते हुए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आप अपने मोबाइल से ही आवेदन की स्थिति लाइव देख सकते हैं।

अगर आपके फॉर्म में कोई गलती होगी या कोई दस्तावेज कम होगा, तो उसकी जानकारी भी पोर्टल पर तुरंत दिख जाएगी, जिसे आप समय रहते सुधार सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर यह भी स्पष्ट बताया गया है कि कौन व्यक्ति किस योजना के लिए पात्र है।

ई-मित्र की मनमानी और शिकायतों पर लगेगी लगाम

जिला रसद विभाग (पाली) के प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार ने बताया कि अक्सर शिकायतें मिलती थीं कि ई-मित्र केंद्र वाले नाम जोड़ने या हटाने के एवज में तय शुल्क से ज्यादा पैसे वसूलते हैं। कई बार ई-मित्र ऑपरेटर गलत जानकारी भी फीड कर देते थे। इन्हीं सब दिक्कतों और धोखाधड़ी को खत्म करने के लिए यह डायरेक्ट ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया गया है। अब जनता आत्मनिर्भर बनकर खुद अपना काम कर सकेगी।