सूचना पर सांडेराव पुलिस ने मौके पर पहुंची तथा मौके पर तखतगढ़, सुमेरपुर, फालना एवं रानी से अग्निशमन वाहनों ने आकर आग पर काबू पाया। इस दौरान नेशनल हाईवे पर करीब 1 घंटे तक जाम रहा। दुर्घटना में घायल कंटेनर चालक एजाज अंसारी को राजकीय अस्पताल सांडेराव लाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे बांगड़ अस्पताल रेफर किया। सूचना पर सुमेरपुर सदर के थानाधिकारी भगाराम मीणा तथा डिप्टी सुमेरपुर एवं तहसीलदार सुमेरपुर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।