
किशोरी के अपहरण में महिला की साजिश, खुला राज
पाली/तखतगढ़। तखतगढ़ कस्बे में एक महिला व तीन युवकों ने मिलकर एक किशोरी का अपहरण कर दिया और कार में बैठाकर उसे ले भागे। पुलिस ने नाकाबंदी कर देवगढ़ के निकट उनको पकड़ा। पुलिस ने किशोरी को दस्तयाब कर लिया, वहीं महिला सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
बहलाफुसलाकर अपहरण, मोबाइल लोकेशन से पकड़े गए
पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि तखतगढ़ थाना क्षेत्र के तखतगढ़ कस्बे निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग बेटी सुबह शौच के लिए गई हुई थी, इस दौरान तखतगढ़ में ही रहने वाली रेश्मा नाम की महिला उसके घर आई और बेटी के बारे में पूछा, उसने शौच जाने का कहा तो वह गांव के तालाब की ओर गई। वहां उसकी नाबालिग पुत्री को आते देख एक कार में उसका अपहरण कर ले गई। कार में दो-तीन युवक भी सवार थे। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस हरकत में आई। एएसपी ब्रजेश सोनी, सीओ सुमेरपुर रजत विश्नोई के निर्देश पर थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी ने नाकाबंदी करवाई। इस पर मोबाइल लोकेशन के आधार पर देवगढ़ पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। शाम को तखतगढ़ थाना पुलिस देवगढ़ से लेकर आई। नाबालिग का पिता दिमागी रूप से कमजोर है। उसकी मां मजदूरी का काम करती है।
पीहर में रिश्तेदार की शादी करवाना चाहती थी महिला
थानाधिकारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला रेश्मा ने खुलासा किया कि तखतगढ़ के बंदारा गली सादों की गली में उसका पीहर है। उसके ससुराल में रिश्ते में एक युवक अविवाहित है। ऐसे में इस नाबालिग से शादी करना चाहती थी। इसलिए उसे अपने साथ ले गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला रेशमा उसके पति अजमेर जिले के जवाजा थाना क्षेत्र के करला निवासी अरविन्द सिंह पुत्र मंगल सिंह रावत, भीलवाड़ा जिले के बदनोर थाना क्षेत्र के शीतला का बाड़ा निवासी मदन सिंह पिता बाबू सिंह रावत, अजमेर जिले के ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के खरवा निवासी कार चालक राजेश पंवार पुत्र रूपलाल पंवार को गिरफ्तार किया। नाबालिग अक्सर तखतगढ़ क्षेत्र में शाम को घूमने जाती थी। जहां उसकी रेश्मा से दोस्ती हो गई थी।
महिला व आरोपी साथ रहते हैं
आरोपी महिला रेश्मा खान तखतगढ़ में ही रहती है। करीब पांच माह पूर्व अरविंद रावत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में पत्नी की तरह रह रही है।
Published on:
21 Jul 2021 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
