10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माता-पिता पुष्कर गए, पुत्री अलमारी से दो लाख रुपए व गहने लेकर भागी, मामला दर्ज

पाली जिले के सोजत क्षेत्र के बिलावास गांव का है मामला

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Dec 11, 2023

माता-पिता पुष्कर गए, पुत्री अलमारी से दो लाख रुपए व गहने लेकर भागी, मामला दर्ज

माता-पिता पुष्कर गए, पुत्री अलमारी से दो लाख रुपए व गहने लेकर भागी, मामला दर्ज

पाली जिले के सोजत पुलिस थाने में एक पिता ने अपनी पुत्री के खिलाफ घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच करते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बिलावास निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी पत्नी के साथ पुष्कर गया था। वापस घर लौटने पर पता चला कि उसकी पुत्री व घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्जकर युवती की तलाश शुरू की है। जांच सीआई राजीव भादू कर रहे है।

जेवरात व बाइक चोरी, मामला दर्ज
जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के डीकर मार्ग स्थित एक मकान के चोरों ने ताले तोड़ लाखों रूपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व एक बाइक चुराकर ले गए। पुलिस ने बताया कि बेरा रावली नोख निवासी घीसाराम पुत्र पेमाराम सीरवी ने रिपोर्ट दी कि डीकर मार्ग पर उसका मकान स्थित है।

उनका परिवार मद्रास में रहता है। 8 दिसंबर को रात्रि में उसके बंद मकान का ताला तोड़ चोर सवा तीन लाख कीमत सोने-चांदी के गहने व एक बाइक चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।