युवा चाहते हैं उनको राजनीति में आगे आने का मौका मिले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी।
पाली। युवा चाहते हैं उनको राजनीति में आगे आने का मौका मिले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी। कांग्रेस की गहलोत सरकार ने बेहतर योजनाएं चलाई है। उनका क्रियान्वयन हुआ है। वहीं भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रदेश में सरकार विरोधी माहौल है। सरकार अब लोक लुभावनी योजनाओं से मोहना चाहती है, लेकिन इस बार परिवर्तन होगा। यह बातें शनिवार को राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की जन गण मन यात्रा के छठे दिन जैतारण व बर क्षेत्र में सामने आई।
यात्रा के छठे दिन कोठारी ने जैतारण व रायपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रबुद्धजनों से चर्चा की। युवाओं का कहना था कि जो राजनेता लम्बे समय से राजनीति कर रहे हैं, उनकी जगह अब युवाओं को टिकट दिया जाना चाहिए। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से होना चाहिए। कोठारी का जैतारण के साथ बर में स्वागत किया। वे भीलवाड़ा से यात्रा शुरू करने के बाद उदयपुर, पिंडवाड़ा, सिरोही, सुमेरपुर, पाली, रोहट, जोधपुर, बिलाड़ा होते हुए जैतारण व बर पहुंचे थे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की ओर से सरकार के कामकाज के साथ क्षेत्र के चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। जनप्रतिनिधियों से सवाल भी किए और उनके सवालों का जवाब भी दिया।
जैतारण में इनके साथ किया मंथन
कोठारी ने पूर्व काबिना मंत्री सुरेन्द्र गोयल, पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी, पीसीसीबी अध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह कुड़की, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील प्रजापति, श्रीदेव गुर्जर समाज के संभागीय अध्यक्ष देवकरण गुर्जर, देवेन्द्र चतुर्वेदी, छोटूराम माली, जंवरीलाल भाटी, तेजाराम टांक, निम्बोल सरपंच अशोक सोलंकी, करणीदान चारण, संग्राम चौधरी, मोहराई सरपंच देवीसिंह राजपुरोहित, पूर्व जिला परिषद सदस्य भगवतीसिंह निमाज आदि के साथ समस्याओं, चुनावी माहौल पर मंथन किया।
किया स्वागत
जैतारण-झुझण्डा बाइपास पर कोठारी का स्वागत किया। इस दौरान माली समाज संस्थान अध्यक्ष रामदेव सोलंकी, अशोक बम्ब, पूर्व पालिका अध्यक्ष भेणाराम गहलोत, पार्षद श्यामलाल भाटी, गिलुराम, ओमदत्त सीरवी, ढगलाराम माली, सत्यनारायण गहलोत, नरपतसिह तंवर, तुलसीराम सीरवी, नेक मोहम्मद अंसारी, दुर्गाराम सीरवी, प्रवीण कुमार लौहार, किशोर गहलोत, जोगाराम कुमावत आदि मौजूद रहे।
रायपुर क्षेत्र के मुद्दों पर की चर्चा
बर सरपंच महेन्द्र चौहान, लिलाम्बा सरपंच अजयपालसिंह राठौड़, कुशालपुरा सरपंच अशोक सीरवी, रायपुर के श्याम पुरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानसिंह इन्दा, मूलसिंह गहलोत, रायपुर प्रधान कमला चौहान, ग्राम विकास अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष विजयप्रकाश शर्मा, पूरणसिंह सांखला, बीडीओ रामरतन, पंचायत समिति सदस्य प्रभुराम माली, शैतान नायक बिराटिया कलां, मुर्तजा कुरैशी बर व साबीर कुरैशी रास से चर्चा की।